फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married a teenager, now gave triple talaq

Bareilly News: किशोरी से किया निकाह, अब दिया तीन तलाक

Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Married a teenager, now gave triple talaq
फरीदपुर। किशोरी को डेढ़ वर्ष पूर्व ले जाने के बाद आरोपी युवक ने उसके साथ निकाह कर लिया। परिजनों ने उसे काफी दिन तक ढूंढा, जब उसका पता चला तो वह गर्भवती थी, जिसके बाद परिजनों ने उसे घर आने से मना कर दिया। विगत मंगलवार को आरोपी ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


फरीदपुर कस्बे के एक मोहल्ले के रहने वाले पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी पुत्री को ले गया था। उस दौरान उसकी उम्र करीब 14 वर्ष थी। काफी तलाश करने पर पता चला कि आरोपी ने उसके साथ निकाह कर लिया और वह गर्भवती हो गई। किशोरी ने बेटे को जन्म दिया। आरोपी अब उसके बच्चे को पालने से मना कर रहा है। आरोपी व उसके घर वाले बेटी को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। मंगलवार को आरोपी ने उसे मारपीट कर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

--
दूसरे समुदाय के युवक युवती को ले गया

नवाबगंज। शादी का झांसा देकर युवती को कस्बे का ही दूसरे समुदाय का युवक अपने साथ लेकर चल गया। मामले की जानकारी मिलते ही युवती के परिजनों ने थाना नवाबगंज में बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के अनुसार कस्बे के एक मोहल्ले निवासी के यहां दूसरे समुदाय के युवक आता-जाता रहता था। इसी बीच युवती का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया। इस मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने बेटी पर पहरा लगा दिया, लेकिन बेटी फोन से अपने प्रेमी से बातचीत जारी रखी। कस्बे में 22 अगस्त की शाम परिवार के सदस्य भंडारे में गए। इसी बीच दूसरे समुदाय का युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ लेकर चला गया।

युवती की मां का आरोप है कि उसे आंशका है कि दूसरे समुदाय के लोग उसका धर्म परिवर्तन न करा दे। इस मामले में कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवती की मां ने बेटी के लापता होने की तहरीर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed