{"_id":"63c075a37988567cf749f9cb","slug":"marriage-bareilly-news-bly5099413127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इलमा से सौम्या बनी मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इलमा से सौम्या बनी मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ लिए सात फेरे
विज्ञापन
इलमा से बनी सोम्या शर्मा ने सोमेश शर्मा से की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के अगस्त मुनि आश्रम में मुस्लिम युवती इलमा ने बृहस्पतिवार को हिंदू धर्म स्वीकार कर अपना नया नाम सौम्या रख लिया। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी सोमेश शर्मा के साथ सात फेरे लिए। अगस्त मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने वैदिक रीति से उनका विवाह कराया। इलमा उर्फ सौम्या शर्मा का कहना है कि वह बालिग है। उसने स्वेच्छा से हिंदू धर्म स्वीकार कर सोमेश के साथ सात फेरे लिए हैं।
बदायूं के थाना बिल्सी के गांव परोसी निवासी इलमा उर्फ सौम्या दसवीं पास है। अभिलेखों में उसकी आयु 19 वर्ष से अधिक है। पांच वर्ष से उसका गांव के ही सोमेश शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमेश दिल्ली में नौकरी करता है। दोनों के घरों के बीच करीब पांच सौ मीटर का फासला है। परिवार वाले इलकी शादी दूसरे स्थान पर करना चाहते थे। कुछ समय पहले इलमा के परिजनों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला तो वे उसकी हत्या करना चाहते थे। इसकी भनक लगी तो दो माह पहले ही प्रेमी युगल ने घर छोड़ दिया।
दोनों पहले प्रयागराज पहुंचे। यहां शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। बृहस्पतिवार को दोनों अगस्त मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार ने गंगाजल से शुद्धीकरण कर इलमा का धर्म परिवर्तन कराया। इसके बाद दोनों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कराया।
विज्ञापन
इलमा उर्फ सौम्या ने बताया कि वह अब गांव नहीं जाएगी। सोमेश के साथ उसने सात फेरे लिए हैं। अब वह उसे जहां रखेगा, वहीं रहेगी। इधर, पंडित केके शंखधार का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराकर मुस्लिम युवती की हिंदू युवक से शादी कराने के मामले में उनको भी धमकियां मिल रही हैं। वह डेढ़ माह में चार मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़कों से करा चुके हैं। पिछले माह भी उनको धमकी मिली थी।