फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Markets open and close at the commotion, altercation

बाजार खोलने और बंद पर हंगामा, नोकझोंक

Sun, 10 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Markets open and close at the commotion, altercation
सरापऊफा
नवरात्र पर पहले दिन सराफा बाजार खुलना शुरू हुआ तो दूसरे दिन इसे लेकर हंगामा हो गया। शनिवार सुबह दुकानें खुलीं तो कुछ नेता इसके विरोध में आ गए। उनका कहना था कि दस अप्रैल तक बंदी है, सोमवार से सराफा बाजार खोलने पर विचार होगा। इस पर दो घंटे तक बवाल होता रहा। थोक और शोरूम व्यापारी अपने धंधे में जुटे रहे। उधर, उद्योग व्यापार मंडल ने कहा है कि उत्पाद शुल्क की लड़ाई संगठन लड़ेगा इसलिए ग्राहक और व्यापार हित में कारोबार शुरू करें।
विज्ञापन

बाजार खोलने के पक्षधर लोगों ने रंगी लाल बाजार परिसर में प्रस्तावित बैठक नहीं होने दी। इसके बाद थोक कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के प्रतिष्ठान में गुपचुप रणनीति बनाने लगे। बाहर अनिल पाटिल, संजय आनंद, सोनू अग्रवाल आदि मोर्चा संभाल लिया। इन लोगों का कहना था कि सबके सामने बात हो गुपचुप योजना नहीं बनने देंगे। इससे रास्ता बंद हो गया, हंगामा ज्यादा होनेे लगा। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंच गयी और आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

काफी देर राजकुमार, संदीप अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल आदि नेता बंद दुकान से बैठक कर बाहर तो लोगों ने जवाब मांगा कि आंदोलन को सही दिशा क्योें नहीं दी जा रही है? 40 दिन से बाजार बंद है सबके सामने फैसले नहीं हो रहे हैं। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि थोक कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए नवरात्र पर बाजार खुलवा दिया। आज भी उनके प्रतिष्ठानों में काम हो रहा है। यह सुनकर नेता आरजी प्रतिष्ठान पहुंचे और शटर गिराने को कहा। गिरीश अग्रवाल शोरशराबा सुनकर बाहर आए और कहा कि पूरा यूपी खुला हुआ है। आसपास जिला और तहसीलों में काम हो रहा है। इसलिए हम प्रतिष्ठान बंद नहीं करेंगे। तीखा जवाब सुनकर नेता सन्न रहे गए। विशाल मेहरोत्रा आदि ने पहुंचकर किसी तरह शटर गिरवा दिया। कुछ ही देर बाद शटर फिर उठ गया। आरजी प्रतिष्ठान मालिक गिरीश अग्रवाल बड़े थोक कारोबारी बताए जाते हैं। सिविल लाइंस में भी सभी प्रमुख शोरूम खुले रहे, साहूकारा सराफा बाजार में मिला जुला असर रहा।  व्यापारी नेता अमित वर्मा आदि की दुकानें बंद कराने की असफल कोशिश हुई। सराफ नेता राजकुमार, संदीप अग्रवाल और दिनेश अग्रवाल ने कहा है कि दस अप्रैल रविवार तक बाजार नहीं खुलेगा, सोमवार से कारोबार शुरू करने पर विचार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
बाजार खोलें
उद्योग व्यापार मंडल ने मुज्जफरनगर में प्रांतीय बैठक कर उत्पाद शुल्क की लड़ाई अपने स्तर से लड़ने का फैसला किया है। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि सराफा व्यापारी दुकानें खोलें। क्योंकि प्रांतीय नेतृत्व केंद्र तक संघर्ष करेगा, इसका चरणवद्घ कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed