फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   market watch

शहर में यूनिसेक्स बाजार की दस्तक

Sun, 18 Oct 2015 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 18 Oct 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
बरेली। समाज में हो रही हिंसा की घटनाएं भले लड़का-लड़की में बढ़ते अंतर की ओर इशारा करती हो, लेकिन गारमेंट बाजार की दुनिया में दोनों बराबर हैं। बाजार अब  यूनिसेक्स कपड़े ला रहा है, जो लड़के और लड़की दोनों खरीद सकते हैं। दो साल पहले मेट्रो शहरों से शुरू हुआ यूनिसेक्स गारमेंट का ये बाजार अब बरेली जैसे छोटे शहरों में अपनी पकड़ बनाने लगा है।   यूनिसेक्स गारमेंट में शर्ट, टीशर्ट और लोअर मुख्य प्रोडक्ट हैं। दुकानदार अभिषेक चावला के अनुसार कॉमन रंगों वाले इन कपड़ों को लूज फिटिंग में डिजायन किया गया है, ताकि लड़के और लड़कियां इन्हें खरीद सकें।  लोअर में तीन प्रमुख बैरायटी मिलिट्री स्टाइल, यूनिसेक्स लिलिन और हॉजरी में उपलब्ध है। शर्ट में पतले शरीर वाले लड़के-लड़कियों के लिए स्लिम स्टाइट व अन्य के लिए रेग्युलर स्टाइल शर्ट कंपनियां बना रही हैं। इसके अलावा बाजार में यूनिसेक्स कुर्ते और बास्केट कोट मौजूद हैं, इनकी लुक और डिजायन कॉमन रखी गई है, जिसे अपनी नाप अनुसार सिलाई कराकर पहना जा सकता है।
विज्ञापन

 
इंसेट :  
यूनिसेक्स गारमेंट का बाजार भाव   यूनिसेक्स गारमेंट में छोटी से लेकर बड़ी नामी कंपनियों के प्रोडक्ट मौजूद हैं। इन कपड़ों का मूल्य किफायती से लेकर मंहगा तक है। यूनिसेक्स लोअर का न्यूनतम मूल्य  350 रूपए से शुरू हैं। इसके अलावा शर्ट का न्यूनतम मूल्य 600 रुपए, बास्केट कोट का मूल्य 1200 रुपए, जबकि कुर्ते का मूल्य 500 रुपए से शुरू है।   
विज्ञापन


 धीरे-धीरे बढ़ रहा यूनिसेक्स बाजार
सिविल लाइंस पर गारमेंट शॉप चला रहे मनप्रीत कहते हैं कि अभी यूनिसेक्स कपड़े शहर के लिए नए हैं, इनका बाजार 10 से 15 प्रतिशत ही है, लेकिन बाजार की हालिया तस्वीर को देख अंदाजा लगाते हैं कि अगले दो-तीन सालों में यूनीसेक्स गारमेंट की मांग बढ़ेगी और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
समानता की ओर कपड़ा बाजार
विशेषज्ञ यूनिसेक्स बाजार को एक सकारात्मक बदलाव मानते हैं। अब तक मार्केट में ऐसे कपड़े ही छाए थे जो जेंडर समानता के नाम पर लड़कियों के कपड़ों को पुरुष जैसा बनाकर कैश कर रहे थे। लेकिन बाजार ने एक कदम आगे बढ़कर अब लड़के और लड़कियों के कपड़ों की खास विशेषताओं को एक अलग स्टाइल देकर यूनिसेक्स डिजायन बना दिया है।
इंसेट
गर्लिश लुक में अब लड़के  
दुकानदार मनजीत बताते है कि अभी तक लड़के के कपड़े को चैक, लाइनिंग और डॉट्स में ही डिजायन किया जाता था। लेेकिन अब इनमें लड़कियों के कपड़े में होने वाली डिजायनिंग का प्रयोग किया जा रहा है।  इनके रंग और डिजायनिंग ऐसे हैं जिनका लुक एकदम गर्लिश है, लेकिन युवा इन्हें हाथोंहाथ ले रहे हैं।

इंसेट
सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं यूनिसेक्स बाजार
यूनिसेक्स बाजार सिर्फ कपड़ों तक ही सीमित नहीं रह गया है। जूते-चप्पल, एसेसरीज आदि के बाजार में भी यूनिसेक्स उत्पाद आ चुके हैं। इसके अलावा धूप वाले चश्में, रैकसैक, वॉलेट में भी यूनिसेक्स उत्पाद आने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed