फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market boom 25 percent business worth Rs 80 crores done on Navratri in Bareilly

Business News: नवरात्र में बाजार पर बरसी देवी मां की कृपा, बरेली में हुआ 80 करोड़ का कारोबार

Fri, 11 Oct 2024 12:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 11 Oct 2024 12:05 PM IST
सार

बरेली में नवरात्र पर बाजार गुलजार रहा। कारोबारियों ने नौ दिनों में करीब 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Market boom 25 percent business worth Rs 80 crores done on Navratri in Bareilly
नवरात्र में जमकर हुई खरीदारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बाजार पर छाई सुस्ती शारदीय नवरात्र पर हुए कारोबार से दूर हुई। ऑटोमोबाइल्स, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना सामान और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए ग्राहक उमड़े। कारोबारियों ने बीते वर्ष से 25 फीसदी ज्यादा, करीब 80 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक इस वर्ष कारों की आकर्षक रेंज ने ग्राहकों को खूब लुभाया। इलेक्ट्रिक कार की ऊंची कीमत और चार्जिंग प्वॉइंट की अनुपलब्धता बिक्री में अड़चन बनी। हाइब्रिड कारें खूब बिकीं। बाइकों की बिक्री में भी उछाल आया। ऑटोमोबाइल सेक्टर में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। रियल एस्टेट कारोबारी अतुल मिश्रा के मुताबिक नवरात्र पर गृह प्रवेश की भी धूम रही। उनके प्रोजेक्ट में 40 गृह प्रवेश हुए। यही स्थिति अन्य रियल एस्टेट कारोबारियों के यहां भी रही।
विज्ञापन


गीजर, हीटर और ब्लोअर की भी शुरू हो गई बिक्री
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए सर्दियों से निजात दिलाने वाले उपकरणों की मांग भी बाजार में रही। कारोबारी नीरज अरोरा के मुताबिक इस नवरात्र से ही बाजार में तेजी शुरू हो गई है। आगे भी अच्छा कारोबार होने का अनुमान है। आमतौर पर नवरात्र में गीजर, हीटर, ब्लोअर, वॉशिंग मशीन की मांग कम होती है, पर इस बार अभी से खरीदार पहुंच रहे हैं। लिहाजा, जिले में करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने-चांदी के भाव बढ़े, फिर भी 25 करोड़ का हुआ कारोबार
बीते माह सोने के भाव प्रति दस ग्राम करीब पांच हजार और चांदी के भाव प्रति किलो करीब सात हजार रुपये बढ़ गए थे। बावजूद इसके नवरात्र में सराफा कारोबार भी जोरों पर रहा। सराफा कारोबारी उदित गोयल के मुताबिक भविष्य में भी भाव और बढ़ने की संभावना के चलते बाजार में ग्राहक पहुंचे। बजट के अनुसार खरीदारी की।

फल, किराना, पूजन सामग्री पर 10 करोड़ खर्च
किराना कारोबारी मनोज मूलचंदानी के मुताबिक मां के पूजन के लिए मेवे, फल, पूजन सामग्री की की अच्छी बिक्री हुई। अष्टमी और नवमी पर कन्या जिमाने के लिए किराना, सब्जी, फल समेत गिफ्ट के सामान, स्टेशनरी, कपड़े और बर्तन की भी बिक्री देर शाम तक जारी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed