फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market decorated with balloons, fringes

Bareilly News: गुब्बारों से सजा, झालरों से लदा बाजार

Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 23 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with balloons, fringes
बरेली। अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास से शहर की हर गली, मोहल्ला, कॉलोनी समेत बाजार भी सराबोर रहा। व्यापारियों ने पूरे बाजार को श्रीराम पताका और झंडियों से सजाया था। भगवा गुब्बारे व झालरें इसकी शोभा बढ़ा रही थीं। जगह-जगह प्रसाद वितरण और भंडारा हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस, श्यामगंज, सुभाषनगर, साहूकारा, राजेंद्रनगर, डीडी पुरम, पीलीभीत बाइपास की ओर स्थित बाजार राम के रंग में रंगे रहे। सुबह सभी ने प्रतिष्ठानों में पूजन किया फिर प्रसाद वितरण हुआ। श्यामगंज किराना बाजार में महेश चंद्र चौरसिया, हार्दिक अरोड़ा, सुभाष चंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजन हुआ। श्रीराम पताका लहराती रही। डीजे पर भजन बजते रहे। लड्डुओं का प्रसाद बांटा गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की किराना कमेटी ने बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

खाद्य तेल कारोबारियों ने हलवा, खीर वितरित किया। यह जानकारी महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने दी। उद्योग व्यापार सुरक्षा मंडल, यूथ पावर ने राम-जानकी मंदिर में 21 किलो लड्डुओं का भोग अर्पित किया। नेतृत्व अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
बूंदी, जलेबी का वितरण
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड के पास स्थित एक शोरूम पर बड़ी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण लोगों को दिखाया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने जलेबी, बूंदी, हलवा वितरण का शुभारंभ किया। यहां राज कमल भसीन, सुदेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। शाम को कुष्ठ आश्रम में दीपोत्सव, भोजन वितरण हुआ।

-
फोटो
51 किलो लड्डुओं का लगा भोग
उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला के नेतृत्व में संजयनगर और बांस मंडी आलमगिरीगंज के मंदिरों में कार्यक्रम हुए। संजयनगर हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। 51 किलो लड्डुओं का भोग लगाया गया। बांस मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां प्रमोद रघुवंशी, सतीश गुप्ता, बंटी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed