फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market decorated to welcome Vigilante, buyers gathered

Bareilly News: विघ्नहर्ता के स्वागत में सजा बाजार, जुटे खरीदार

Wed, 27 Aug 2025 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Market decorated to welcome Vigilante, buyers gathered
पांच से दस फिट ऊंची मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग, स्थानीय स्तर पर ही हो रहीं तैयार
विज्ञापन

बरेली। विघ्नहर्ता के स्वागत में शहर के बाजार सज गए हैं। शहर में जगह-जगह गणपति बप्पा की प्रतिमाएं बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मंगलवार को पूरे दिन लोग गणेश चतुर्थी के लिए खरीदारी करते नजर आए।
शहर में कुदेशिया फाटक, पीलीभीत रोड, कर्मचारी नगर, राजेंद्रनगर समेत अन्य जगहों पर मूर्तियां सजी हुई हैं। कुदेशिया फाटक के पास मूर्तियां बेच रहे मूर्तिकार अवधेश कुमार ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से मूर्ति बनाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन

इस बार लालबाग, दगरू, महाराजा, मोर, नंदी संग गणेश समेत अन्य मूर्तियां बनाई हैं। इन मूर्तियों की कीमत तीन हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक है। बताया कि बरेली में अब बड़े स्तर पर मूर्ति बनाने का काम होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के कारीगर ओमेश कुमार ने बताया कि वह लंबे समय से शहर में रहकर मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। बरेली से अब बदायूं, पीलीभीत, शहजहांपुर, खटीमा, लखीमपुर, रामपुर, उधम सिंह नगर समेत अन्य जगहों के लिए मूर्तियां भेजी जा रही हैं।
इस बार पांच से दस फुट की मूर्तियां की मांग सबसे ज्यादा है। वहीं, घरों में स्थापित होने वाले गणपति के लिए लोग सजावट के सामान झालर, झंडे, फूल आदि की खरीदारी भी कर रहे हैं। संवाद

---
पर्यावरण का रखते हैं विशेष ख्याल
कारीगरों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वे भगवान गणेश की ज्यादातर प्रतिमाओं को मिट्टी से बना रहे हैं। इनमें बांस की लकड़ी और घास-फूस का भी उपयोग किया जाता है। आसपास के जिलों के कारीगर भी इन दिनों यहीं रहकर मूर्ति बनाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed