फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   roadways bus started running without driver at bus stand in bareilly

बिना चालक दौड़ी रोडवेज बस: अचानक हुई स्टार्ट और चलने लगी, रेस्टोरेंट में घुसी; लोगों ने भागकर बचाई जान

Fri, 04 Aug 2023 06:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 06:41 AM IST
सार

बरेली से मुरादाबाद जाने लिए गेट नंबर दो पर खड़ी बस शॉर्ट सर्किट के कारण बिना चालक के स्टार्ट हो गई और चल पड़ी। दिल्ली जाने वाली बस को टक्कर मारने के बाद एक रेस्टोरेंट में घुस गई।

विज्ञापन
roadways bus started running without driver at bus stand in bareilly
रोडवेज बस का शीशा टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को बड़ा हादसा बच गया। बरेली से मुरादाबाद जाने लिए गेट नंबर दो पर खड़ी बस शॉर्ट सर्किट के कारण बिना चालक के स्टार्ट हो गई और चल पड़ी। दिल्ली जाने वाली बस को टक्कर मारने के बाद एक रेस्टोरेंट में घुस गई। बस को अनियंत्रित समझकर लोगों ने भागकर जान बचाई। दोनों बसें और रेस्टोरेंट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई यात्री बस की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


पुराना रोडवेज बस अड्डे से बदायूं, मुरादाबाद, आगरा और मथुरा की ओर जाने वाली बसों का संचालन होता है। सुबह नौ बजे बरेली डिपो की बस (यूपी 25 एटी-1621) मुरादाबाद जाने के लिए निकली थी। बस पुराना बस अड्डा पहुंची। यहां चालक-परिचालक बस को खड़ाकर अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। इस दौरान बस स्टार्ट हो गई। गियर में होने के कारण बस दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन


दूसरी बस के चालक किशन स्वरूप ने बस में चढ़कर उसे नियंत्रित किया। दोनों बसों को वर्कशॉप भेज दिया गया। दिल्ली और मुरादाबाद के लिए दूसरी बसों को रवाना किया गया। इस संबंध में एआरएम संजीव श्रीवास्तव से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में शॉर्ट सर्किट से जल चुकी है एसी बस

रोडवेज विभाग के अधिकारी पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे। 14 मई को बरेली से कानपुर जा रही बरेली डिपो की जनरथ श्रेणी की एसी बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बस में 30 यात्री सवार थे। इन यात्रियों की किसी तरह से जान बची थी। आग से बस जल गई थी।

एसएम धनजी राम ने बताया कि सभी बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। रीजन की कुछ पुरानी बसों को वर्कशॉप में खड़ा करा दिया गया है। अब तक रीजन की 80 बसों का भौतिक निरीक्षण कर उनको पूरी तरह से ठीक कराया जा चुका है। बरेली डिपो की बस के संबंध में जानकारी की जाएगी। 

पुल की रेलिंग से टकराई बदायूं डिपो की बस

भमोरा के पास बदायूं डिपो की रोडवेज बस सरदारनगर नदी के पुल की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि बस की स्पीड ज्यादा नहीं थी। वर्ना बस पुल से नीचे गिर सकती थी। क्षतिग्रस्त बस को वर्कशॉप भेज दिया गया है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया है।

बदायूं डिपो की रोडवेज बस बरेली से बदायूं के लिए 32 यात्री लेकर चली थी। सुबह करीब 9:30 बजे यह बस बरेली-मथुरा हाईवे पर भमोरा के पास सरदारनगर नदी के पुल से गुजर रही थी। चालक ने बस के आगे चल रही बुग्गी को ओवरटेक करने की कोशिश की तो बस अचानक पुल की रेलिंग से टकरा गई। 

इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि बदायूं डिपो के एआरएम को इस संबंध में लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed