{"_id":"62b3816eba3ce8589a15d488","slug":"market-closed-due-to-assault-bareilly-news-bly489138750","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगई व वसूली से परेशान व्यापारियों ने बंद की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगई व वसूली से परेशान व्यापारियों ने बंद की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मारपीट, वसूली और दबंगई से तंग बांसमंडी और सराय खाम के दुकानदार बुधवार दोपहर दुकानें बंद कर इलाके के लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। सभी का आरोप था कि तीन भाई हनी, सनी, अनवर आए दिन लोगों को धमकाते हैं। उनसे वसूली करते हैं। रुपये न देने पर उन्होंने मंगलवार रात मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों हनी और सनी को गिरफ्तार कर लिया।
सराय खाम के रहने वाले मोहम्मद कदीर के साथ व्यापारी मुश्ताक, मुकीम, दानिश, मोहम्मद अनस, अनीस अहमद, अबरार आदि बासमंडी रोड स्थित अपनी दुकानें बंद करके बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कोतवाली पहुंचे। कदीर ने पुलिस को बताया कि आकाशदीप होटल के पास रहने वाले तीन सगे भाई हनी, सनी और अनवर 21 जून की रात करीब नौ बजे दुकान बंद करते समय उनके पास आए और पांच सौ रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर मारपीट की। तमंचा तान दिया। बुधवार सुबह उन्हें फिर धमकाया गया। इसके साथ ही अन्य व्यापारियों ने बताया कि तीनों भाई आए दिन शराब पीकर गालीगलौज और मारपीट करते हैं। रुपये न देने पर धमकी देते हैं। एक युवती ने भी तीनों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
मामले को तूल पकड़ता देख कोतवाली पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर हनी और सनी को पकड़ लिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। करीब दो घंटे बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल लीं। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
अमन कमेटी का सदस्य भी है हनी
व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रज्जाक उर्फ हनी के कई फोटो दिखाए, इनमें वह पुलिस कर्मियों के साथ है। व्यापारियों ने बताया कि हनी अमन कमेटी का सदस्य है। इसी कारण उसका पुलिस के पास आनाजाना रहता है। वह पुलिस वालों के साथ फोटो खिंचवाकर उन्हें व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर डालकर दबंगई दिखाता है। इसके बाद हनी को अमन कमेटी से हटा दिया गया। उसकी सदस्यता खत्म करते हुए उसका आईडी कार्ड भी निरस्त कर दिया गया।