फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Market affected, traders nervous

बाजार सहमा, व्यापारियों में घबराहट

Wed, 07 Apr 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Market affected, traders nervous
बरेली के कुतुबखाना क्षेत्र में बिना मास्क घूमते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

कोरोना की दूसरी लहर से मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के दोबारा लौटने की खबरों के बीच बाजार में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया है। व्यापारियों में घबराहट है क्योंकि अगले सप्ताह से नवरात्र शुरू हो रहे तो कुछ दिनों बाद सहालग शुरू हो रही है, इस बीच आयोजन में 100 लोगों की मौजूदगी की गाइड लाइन जारी होने को लेकर भ्रम फैल गया है। क्योंकि तमाम लोग शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्त्रस्म तय कर निमंत्रण पत्र भी वितरित कर चुके हैं।
बीते साल लॉकडाउन के चलते करीब छह महीने तक बाजार उद्योग धंधे और अन्य कार्य के लाभ प्रभावित रहे थे, लेकिन अक्तूबर माह से त्योहारी और सहालग सीजन शुरू होने से कोरोना संक्रमण से प्रभावित रहे बाजार को पंख लगे और बाजार दौड़ने लगा था। उम्मीद थी की इस वर्ष सहालग और त्योहार अच्छा कारोबार देंगे लेकिन अचानक कोरोना की दूसरी लहर की खबरों ने हालात बदलना शुरू कर दिया है। इससे बाजार में घबराहट फैली हुई है। क्योंकि तमाम व्यापारियों ने बड़ी तादाद में गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक, साड़ी हौजरी और वैवाहिक कार्यक्त्रस्मों से जुड़े बाजार सज गए हैं। बीते वर्ष शादी विवाह शुभ मुहूर्त कम थे। इसलिए तमाम लोगों ने इस वर्ष अप्रैल से दिसंबर माह के बीच होने वाले मुहूर्त में मांगलिक कार्यक्त्रस्म तय कर होटल, वेंकट हॉल, बरात घर आदि बुक करा दिए। कारोबारियों को भी बहुत उम्मीद थी क्योंकि फरवरी और मार्च में दो साल को को देखते हुए माना जा रहा था कि पिछले साल की कसर इस बार पूरी हो जाएगी। इसी हिसाब से बाजार में तैयारी थी अचानक कोरोना संक्रमण का पैंतरा बदला तो बाजार का माहौल भी बदलने लगा। इस समय बाजार में अफरा तफरी का माहौल है। व्यापारी परेशान हैं कि जितना माल मंगा रखा है वह कैसे बिक पाएगा, कैसे देनदारी निपटेगी। इस कशमकश में बाजार ठहर सा गया है। इसी बीच दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने की खबरों से बाजार में नई हलचल दिखने लगी है। क्योंकि दिल्ली से कारोबार बड़ी तादाद में होता है तमाम तरह की छोटी बड़ी और हर प्रकार के आइटम की आपूर्ति दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से होती है। रात्रि कर्फ्यू लगने से कारोबार को और बढ़ा धक्का लगेगा। उधर, सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। जिसमें सिर्फ 100 लोगों को एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इसलिए मांगलिक कार्यक्त्रस्म और अन्य समारोह प्रभावित होना स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन

100 लोगों में वैवाहिक कार्यक्त्रस्म कैसे होगा’

पिछले साल लोग शादी नहीं कर पाए वह इस बार प्लान कर चुके हैं लेकिन कोरोना आपदा की खबरें उनको परेशान करने लगी थी जबकि वे सभी प्रकार की बुकिंग कर चुके हैं उसका एडवांस भी दे चुके हैं नई गाइडलाइन के अनुसार 100 लोग ही शामिल हो सकते हैं ऐसे में काफी परेशान है उनका कहना है कि हम लोग पहले से ही मेहमानों को निमंत्रण वितरित कर चुके हैं अब कैसे समझाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम रद्द कराने लगे लोग

नई गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी आयोजन में सिर्फ 100 लोग ही मौजूद रह सकते हैं इसकी जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह से ही अपनी बुकिंग की समीक्षा शुरू कर दी कुछ लोगों ने अपने कार्यक्त्रस्म स्थगित करने के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं उन्होंने होटल, बैंकट हॉल प्रबंधन को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है क्योंकि उनका कहना है 100 लोगों में कार्यक्त्रस्म करना मुश्किल है जबकि वे 500 से 700 लोगों तक निमंत्रण पत्र पहुंचा चुके हैं एक प्रमुख होटल व्यवसाई के बेटे की शादी पिछले माह थी लेकिन एक पार्टी में कोरोना पॉजिटिव परिवार होने से वैवाहिक कार्यक्त्रस्म स्थित कर दिया। इसी माह उन्होंने फिर मुहूर्त निकलवाया चंडीगढ़ में बुकिंग भी करा दी। लेकिन नया कोरोना संक्रमण के मामले को देखते हुए फिर परिवार के लोग कशमकश में है कि किस तरह कार्यक्रम होगा।

अगर सुधार नहीं हुआ तो इस बार बैठा हुआ बाजार उठना मुश्किल हो जाएगा। दिल्ली में रात्रि कर्फ्यू लगने की जानकारी मिली है इससे बरेली बाजार भी प्रभावित होगा व्यापारियों में घबराहट है। -नरेंद्र गुप्ता पप्पू साडी गारमेंट कारोबारी

व्यापारियों ने अनुकूल माहौल, त्योहार सहालग आदि देखते हुए बड़ी तादाद में माल मंगाया है। मौजूदा बदलते हालात बाजार के विपरीत हो रहे हैं। इसलिए प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। - राकेश सेठी, होजरी व्यवसाई

अगर लॉकडाउन लगा तो कारोबार चौपट हो जाएगा। बड़ी उम्मीद थी कि पिछले साल से ज्यादा व्यापार होगा। लेकिन कोरोना मामलों की खबरें सुनकर बाजार में घबराहट है।- गुलशन सब्बरवाल, अध्यक्ष श्यामगंज किराना बाजार एसोसिएशन



22 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे है। 24,25 में ज्यादा बुकिंग है लेकिन 100 लोगों की गाइडलाइन जारी होने की खबरों से लोग परेशान हैं। अपनी बुकिंग स्थगित करने के लिए पैरवी शुरू कर दी है। जबकि हम लोग पहले से ही व्यवस्था कर चुके हैं नुकसान की संभावना है।-गोपेश अग्रवाल, अध्यक्ष वेंकट हॉल एसोसिएशन और कैटरर्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed