{"_id":"592711884f1c1b6403536655","slug":"mardan-slater-house-prepared-by-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का मार्डन स्लाटर हाउस तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का मार्डन स्लाटर हाउस तैयार
बरेली।
Updated Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mardan slater house prepared by municipal corporation
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारिया फ्रोजन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हाजी शकील कुरैशी ने 50 करोड़ की लागत से नगर निगम का मॉडल स्लाटर हाउस बनवाकर तैयार करा दिया है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी) पर बने इस स्लाटर हाउस के माहे रमजान में चालू होने की उम्मीद है। इसके चालू होने से जिले में मीट की दिक्कत काफी हद तक दूर हो जाएगी।
ग्राम मोहनपुर ठिरिया में बने नगर निगम के स्लाटर हाउस में छोटे और बड़े 850 पशुओं को हलाल करने की क्षमता है। जबकि जिले की आबादी के हिसाब से इतने तो बड़े पशुओं के मीट की खपत है। इसलिए क्षमता बढ़ाए जाने की नगर आयुक्त ने संस्तुति करके शासन को भेज दी है। स्लाटर हाउस पर 24 करोड़ रुपये खर्च होने थे, इसके लिए सरकार से 15 करोड़ का अनुदान भी मिलना था। मारिया फ्रोजन के चेयरमैन ने अनुदान की रकम ही सरकार से नहीं ली। स्लाटर हाउस में अत्याधुनिक तकनीकि की मशीनें लगाई गई हैं। मशीनें ऐसी हैं कि क्षमता बढ़ाने की बाद भी कोई असर नहीं पड़ेगा। इसमें एक प्रोसेसिंग यूनिट भी बनाई गई है। शासन ने पशु चिकित्साधिकारी बिथरी चैनपुर डॉ. ओमवीर सिंह को स्लाटर हाउस में नियुक्त कर दिया है। पशु चिकित्सक के परीक्षण के बाद ही पशुओं का कटान होगा।
भैंस के 450 और बकरे 75 रुपये कटवाने के देने होंगे
नगर निगम के मॉर्डन स्लाटर हाउस में भैंस कटवाने आने वाले को 450 रुपये देने होंगे और बकरा के 75 रुपये जमा कराने होंगे। भैंस के कटवाने की रकम में 25 रुपये के हिसाब से निगम को दिया जाएगा।
विज्ञापन
मेयर और नगर आयुक्त का समय लेकर रमजान के महीने में स्लाटर हाउस को चालू कर दिया जाएगा। क्षमता बढ़वाने की कार्रवाई भी शुरू करा दी गई है। हमारा मकसद सबको साफ-सुथरा मांस मुहैया कराना है। ताकि गंदगी की वजह से कोई बीमार न होने पाए- हाजी शकील कुरैशी, चेयरमैन, मारिया फ्रोजन प्राइवेट लिमिटेड