फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   March will issue revised rates of corporation tax

नगर निगम एक मार्च को जारी करेगा टैक्स की रिवाइज दरें

Tue, 28 Feb 2017 01:39 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 28 Feb 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
March will issue revised rates of corporation tax
demo pic - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम एक मार्च से टैक्स की रिवाइज दरें जारी करेगा। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। उनका निस्तारण करने के बाद दरों को लागू कर दिया जाएगा और इसी के अनुसार टैक्स वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

टैक्स की पुरानी दरों को लागू कराने के लिए कोर्ट में मामला चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम को अब नई दरें लागू करनी हैं। नई दरें तैयार कर ली गई हैं। नगर निगम इनको एक मार्च को जारी करने के मूड में है। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। निस्तारण के बाद इन दरों को लागू किया जाएगा। महापौर डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि दरें तैयार हो गई है। एक मार्च को इनको जारी करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
कूड़ा उठाने की बजाए जला रहे सफाई कर्मी 
शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम लाखों फूंक रहा है लेकिन उसके बावजूद हालात बदल नहीं रहे। सोमवार को मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के निरीक्षण में सारी पोल खुल गई। अधिकतर जगहों पर कर्मचारी आते नहीं और जहंा आते हैं वहां कूड़ा ढलाव घर तक नहीं पहुंचता बल्कि वहीं जला दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान यह नजारा कई जगह देखने को मिला। गैरहाजिर मिले कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं और जो सफाई नायक अनुपस्थित मिले उनके क्षेत्र बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने हजियापुर में निरीक्षण किया जहां कार्यरत 33 कर्मचारियों में से 24 अनुपस्थित मिले। क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर मिले। संजय नगर में तीन सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। कूड़े की दो ढेरियों में आग ली मिली जिसको तुरंत बुझाया गया। मॉडल टाउन में दस कर्मी दूसरी पाली में अनुपस्थित मिले। यहां भी कूड़े का एक ढेर जलता मिला। माधोबाड़ी में चौदह कर्मी गैरहाजिर मिले। गंगापुर में भी आठ कर्मी अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed