फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many vehicles collided on the highway due to fog in Bareilly

कोहरा बढ़ाएगा हाईवे पर टेंशन: बरेली में एक के बाद एक टकराए कई वाहन, दो घंटे लगा जाम; मची चीख पुकार

Sun, 17 Dec 2023 02:21 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 17 Dec 2023 02:21 PM IST
सार

बरेली में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। फतेहगंज पूर्वी में टिसूआ के पास लखनऊ दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्विस रोड से एक भैंसागाड़ी हाईवे पर आ रही थी। एक ट्रक उससे जा टकराया।

विज्ञापन
Many vehicles collided on the highway due to fog in Bareilly
बरेली हाईवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दी के मौसम में कोहरे के कारण हादसे का खतरा बढ़ गया है। बरेली में नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए, तब यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फतेहगंज पूर्वी में टिसूआ के पास लखनऊ दिल्ली हाईवे पर शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सर्विस रोड से एक भैंसागाड़ी हाईवे पर आ रही थी। उस वक्त घना कोहरा था। इसी बीच पीछे आ रहे ट्रक चालक को जब बैलगाड़ी दिखी तो उसने उसे बचाने के लिए अचानक ब्रेक मारे, लेकिन फिर भी ट्रक उससे टकरा गया। 
विज्ञापन


हादसे में भैंसा मर गया। उसका चालक बाल बाल बचा। इसी दौरान पीछे से कार समेत अन्य वाहन आ गए, जो एक दूसरे से टकरा गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।  हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed