फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains will be cancelled from Sunday due to mega block in roza junction

Trains Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रविवार से निरस्त रहेंगी 48 ट्रेनें, 11 बदले मार्ग से चलेंगी

Sat, 20 Jul 2024 06:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 06:12 AM IST
सार

रोजा जंक्शन पर मेगा ब्लॉक के कारण रविवार से ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो जाएगा। छह अगस्त तक पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने-आने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों का निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
many trains will be cancelled from Sunday due to mega block in roza junction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग समेत अन्य कार्यों के बीच चल रहे मेगा ब्लॉक से ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला रविवार से शुरू हो जाएगा। रविवार को आठ ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में सात अगस्त तक 48 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। अलग-अलग तारीखों में 11 ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


ऐसे में लोगों के लिए बेहतर होगा कि यात्रा से पहले ट्रेनों के संबंध में जानकारी जुटा लें। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर अगर जरूरत होती है तो विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अप-डाउन चार कांवड़ विशंष ट्रेनों की समय सारणी पहले ही जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया जाएगा निरस्त
  • 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस 21 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस 21 जुलाई से सात अगस्त तक।
  • 15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी एक्सप्रेस 21 से 31 जुलाई तक।
  • 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस 22 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 15119/20 जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 15211/12 जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से छह अगस्त तक।
  • 14617/18 जनसेवा एक्सप्रेस 25 जुलाई से सात अगस्त तक।
  • 12491/92 श्रमजीवी एक्सप्रेस 26 जुलाई से चार अगस्त तक।
  • 15623/24 भगत की कोठी-कामख्या एक्सप्रेस 26 जुलाई से छह अगस्त तक।
  • 22551/52 अंत्योदय एक्सप्रेस 27 जुलाई से चार अगस्त तक।
  • 15909/10 अवध-असम एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
  • 15904/03 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 29 जुलाई से चार अगस्त तक।
  • 22453/54 राज्यरानी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
  • 14235/36 बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 15011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 15073/74 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से छह अगस्त तक।
  • 15075/76 त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 15653/54 अमरनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई व दो अगस्त को।
  • 15127/28 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तक।
  • 14307/08 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
  • 13257/58 जनसाधारण एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त तक।
  • 12203/04 गरीबरथ एक्सप्रेस तीन से छह अगस्त तक।
  • 12587/88 अमरनाथ एक्सप्रेस तीन व चार अगस्त को।

इनका बदले मार्ग से होगा संचालन
रोजा में ब्लॉक के दौरान 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को 25 जुलाई से छह अगस्त तक, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 जुलाई से दो अगस्त तक, 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को 24 से 31 जुलाई तक, 15531 सहरसा-अमृतसर और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस को 21 जुलाई से पांच अगस्त तक बदले मार्ग से चलाया जाएगा। 

इसी तरह 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को 23 जुलाई से चार अगस्त तक, 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार एक्सप्रेस को 21 जुलाई से चार अगस्त तक, 15529 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस को 24 व 31 जुलाई को, 15530 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को, 15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस को 25 जुलाई व एक अगस्त को बदले रूट से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed