फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains will be affected for 16 days due to block at Kathgodam station

Bareilly: काठगोदाम स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से 16 दिनों तक प्रभावित रहेगा रेल संचालन, इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

Sun, 25 Feb 2024 12:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Feb 2024 12:59 PM IST
सार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से इज्जतनगर रेल मंडल की 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। लालकुआं-काठगोदाम के बीच व हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 

विज्ञापन
many trains will be affected for 16 days due to block at Kathgodam station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक की वजह से 16 दिनों तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। लाइन पर काम की वजह से 25 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं से काठगोदाम के बीच ट्रेनों का संचालन निरस्त रहेगा। 

विज्ञापन


इस दौरान काठगोदाम से चलने वाली ट्रेनें लालकुआं से चलेंगी। काठगोदाम तक जाने वाली ट्रेनें भी लालकुआं तक ही जा सकेंगी। इज्जतनगर रेल मंडल की 12 ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। लालकुआं-काठगोदाम के बीच व हल्द्वानी से काठगोदाम के बीच चलने वाली ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों को हल्द्वानी व लालकुआं में शॉर्ट टर्मिनेट व शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
विज्ञापन


इनका आवागमन होगा प्रभावित

  • 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं तक ही जाएगी। 
  • 15013 जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं तक ही जाएगी। 
  • 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी चार मार्च तथा 11 मार्च को लालकुआं तक ही जाएगी। 
  • 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस पांच तथा 12 मार्च को लालकुआं तक ही जाएगी। 

इन्हें लालकुआं से चलाया जाएगा
  • 15036 काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस 26 फरवरी  से 13 मार्च तक लालकुआं से चलेगी। 
  •  15014 काठगोदाम-जैसलमेऱ एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक लालकुआं से चलेगी। 
  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी (साप्ताहिक) 27 फरवरी से 5 मार्च तथा 12 मार्च को लालकुआं से चलेगी। 
  • 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल (साप्ताहिक) 4 मार्च तथा 11 मार्च  को लालकुआं से चलेगी। 
ये हल्द्वानी में होंगी शॉर्ट टर्मिनेट
  • 14120 देहरादून-काठगोदाम़ एक्सप्रेस 26 फरवरी से 13 मार्च तक हल्द्वानी तक जाएगी। 
  • 15043 लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस 26 फरवरी से 12 मार्च तक हल्द्वानी तक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed