फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many trains stopped on the way due to breaking of OHE line near Lucknow

लखनऊ के पास ओएचई लाइन टूटने से रास्ते में रुकीं कई ट्रेनें, अप और डाउन दोनों लाइनों पर बाधित रहा रेल यातायात

Thu, 03 Jun 2021 09:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

ओएचई लाइन की मरम्मत के बाद शाम छह बजे दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। रेलवे अफसरों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान आलमनगर स्टेशन के पास अप लाइन की ओएचई लाइन टूट गई और इससे रेल यातायात बाधित हो गया। 

विज्ञापन
Many trains stopped on the way due to breaking of OHE line near Lucknow
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के आलमनगर स्टेशन के पास बृहस्पतिवार दोपहर ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन यानी ओएचई लाइन टूटने से लखनऊ-दिल्ली रूट पर रेल यातायात बाधित हो गया। कई एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाड़ियों को स्टेशनों पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


ओएचई लाइन की मरम्मत के बाद शाम छह बजे दोबारा ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। रेलवे अफसरों के मुताबिक दोपहर तीन बजे तेज आंधी और बारिश के दौरान आलमनगर स्टेशन के पास अप लाइन की ओएचई लाइन टूट गई और इससे रेल यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन


हादसा होने की आशंका से इलेक्ट्रिकल अनुभाग ने अप और डाउन दोनों लाइनों की बिजली काट दी। इससे लखनऊ-दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें रुक गईं। रेलवे कंट्रोल लखनऊ से मुरादाबाद की ओर जाने वाली ट्रेनें वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को आलमनगर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस को चारबाग स्टेशन और धनबादन-लुधियाना गंगा सतलज एक्सप्रेस को आलमनगर स्टेशन पर रोकने के आदेश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ जाने वाली लालगढ़-डिबू्गढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस को हरदोई, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस को आंझी शाहबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। इसके अलावा दोनों रूटों की मालगाड़ियों को संडीला, बालामऊ, बेहटा गोकुल, टोडरपुर, रोजा, तिलहर, मीरानपुर कटरा आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया। शाम करीब छह बजे रेलवे के इलेक्ट्रिकल अनुभाग ने ओएचई लाइन जोड़कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। इस दौरान जंक्शन पर पंजाब मेल, किसान एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस देरी से पहुंचीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed