{"_id":"5c61855fbdec22629b007671","slug":"many-trains-cancelled-till-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कैसे जाएंगे घर, 20 मार्च का त्योहार, 31 तक ट्रेनें कैंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कैसे जाएंगे घर, 20 मार्च का त्योहार, 31 तक ट्रेनें कैंसल
Mon, 11 Feb 2019 07:53 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 11 Feb 2019 07:53 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर घर जाने वालों के लिए रेलवे हर बार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, लेकिन इस बार रूटीन की ट्रेनें चलना ही मुश्किल है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। अब यात्रियों के पास रिजर्वेशन कराने के लिए नाममात्र की ट्रेनें हैं।
विज्ञापन
रेलवे ने कोहरे और जाड़ों के चलते छोटी दूरी की ट्रेनों को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द किया था, लेकिन दो दिन पहले सभी ट्रेनों को 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया, जबकि होली 20 मार्च की है। हर साल लोग घर जाने के लिए होली से दो महीने पहले ही ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लेते हैं। रेलवे भी हर बार होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है, जिससे यात्रियों को राहत मिलती है। अब होली स्पेशल तो दूर, रूटीन की ट्रेनें चलना भी मुश्किल लग रहा है। ऐसे में उनके पास टैक्सी या रोडवेज बस का ही विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रेलवे ने हरिहरनाथ एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, राज्यरानी, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जनसेवा, डबल डेकर, जनता एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को 31 मार्च तक कैंसल कर दिया गया है, जबकि सत्याग्रह एक्सप्रेस 29 मार्च तक हर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कैंसल रहेगी। जंक्शन के रेल निदेशक मनोज मीणा का कहना है कि होली पर हर साल स्पेशल ट्रेनें चलती हैं, इस बार भी चलने की संभावना है, लेकिन रूटीन की ट्रेनें कब चलेंगी यह रेलवे बोर्ड स्तर का निर्णय है।
विज्ञापन