फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   many trains cancelled due to floods and landslides in Jammu

UP: जम्मू में बाढ़ और भूस्खलन का असर, बरेली से गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई गाड़ियां देरी से आईं

Thu, 28 Aug 2025 08:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Aug 2025 08:17 AM IST
सार

जम्मू में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से रेल यातायात पर बुरा असर पड़ा है। जम्मू की ओर से आने वाली गाड़ियों ने आठ घंटे तक इंतजार कराया। बरेली से जम्मू जाने वाले 40 यात्रियों ने बुधवार को टिकट निरस्त करा दिए। वहीं दो ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
many trains cancelled due to floods and landslides in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार को 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त निरस्त रहेगी। बुधवार को 05194 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (पठानकोट)-छपरा विशेष गाड़ी को भी निरस्त कर दिया गया। 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस ने रुड़की स्टेशन पर यात्रा समाप्त की। 29 अगस्त को 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर रुड़की से चलाई जाएगी। यह गाड़ी-जम्मूतवी-रुड़की के बीच निरस्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


कई ट्रेनें देरी से आईं
भूस्खलन के कारण बुधवार को 15656 कामाख्या एक्सप्रेस को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के स्थान पर पठानकोट से चलाया गया। यह गाड़ी सात घंटे देरी से बरेली आई। इसके अलावा 05194 उधमपुर-छपरा विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। यह गाड़ी उधमपुर के स्थान पर अंबाला से चलाई गई।
विज्ञापन


13152 कोलकाता एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस को कानपुर से 40 मिनट देरी से चलाया गया। इसके अलावा 14610-09 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, 22317-18 सियालदाह-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेल लाइन को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। ट्रैक से मलबा हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। बृहस्पतिवार से गाड़ियों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed