फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many special trains for Bihar-Bengal via Bareilly but none for Mumbai

Railway News: बरेली होते हुए बिहार-बंगाल के लिए कई विशेष ट्रेनें, मुंबई के लिए एक भी नहीं

Fri, 04 Oct 2024 12:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 12:36 PM IST
सार

त्योहारी सीजन में बरेली होते बिहार-बंगाल व पूर्वांचल जाने वाली 50 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी हो चुकी है, लेकिन रेलवे ने बरेली होते हुए मुंबई के लिए कोई विशेष ट्रेन शुरू नहीं की है।

विज्ञापन
Many special trains for Bihar-Bengal via Bareilly but none for Mumbai
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

त्योहारी सीजन में भी रेलवे ने बरेली होते हुए मुंबई के लिए कोई विशेष ट्रेन शुरू नहीं की है। बरेली से चलने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के अलावा मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली ट्रेनों में अक्तूबर व नवंबर में कन्फर्म टिकट नहीं हैं। इन ट्रेनों में कोच भी नहीं बढ़ाए गए हैं। दूसरी ओर बरेली होते हुए बंगाल, बिहार, पंजाब, जम्मू और पूर्वांचल के जिलों के लिए अब तक 50 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी हो चुकी है।

विज्ञापन


दक्षिण भारत के लिए बरेली होते हुए ट्रेनों की संख्या शून्य है। बरेली से दिल्ली, लखनऊ और देहरादून की दूरी लगभग बराबर है। बरेली होते हुए अप-डाउन रोजाना औसतन 120 ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें 85 फीसदी ट्रेनें बंगाल, बिहार, पंजाब, जम्मू, दिल्ली और उत्तराखंड के लिए हैं। 
विज्ञापन


कम दूरी की ट्रेनों को छोड़ दें तो अप-डाउन की 12 से 15 फीसदी ट्रेनें ही ऐसी हैं जो राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के स्टेशनों तक जाती हैं। मुंबई के लिए चलने वाली तीन ट्रेनों पर लगातार यात्रियों का दबाव रहता है। त्योहारी सीजन में स्थिति बिगड़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र में माता वैष्णो देवी धाम की राह आसान नहीं
नवरात्र में माता वैष्णा देवी धाम की राह आसान नहीं है। नियमित ट्रेनों में वेटिंग के बीच श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों का ही सहारा है। 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस, 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12469 कानपुर सेंट्रल-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 12355 अर्चना एक्सप्रेस में इन दिनों लंबी वेटिंग है। कुछ तारीखों में स्लीपर और एसी तृतीय श्रेणी में नो रूम हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed