{"_id":"667a14247a3cfc4527040775","slug":"many-councillors-announced-the-increased-taxnow-the-decision-or-agitation-will-be-taken-in-the-board-meeting-bareilly-news-c-4-bly1015-426926-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बढ़े टैक्स पर कई पार्षदों का ऐलान...अब बोर्ड बैठक में होगा फैसला या आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बढ़े टैक्स पर कई पार्षदों का ऐलान...अब बोर्ड बैठक में होगा फैसला या आंदोलन
Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े टैक्स बिलों को लेकर नगर निगम के कई पार्षद बिफर गए हैं। खासतौर पर विपक्षी पार्षदों ने कहा है कि अब बातचीत नहीं होगी। इस मुद्दे पर बोर्ड की बैठक में फैसला होगा या फिर आंदोलन चलाया जाएगा। समस्या का समाधान न होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
पार्षदों के अनुसार बढ़े टैक्स को लेकर लगातार शिकायतें आ रही हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश व्यापार मंच महानगर के बैनर तले पार्षद राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में पार्षदों और व्यापारियों ने धरना भी दिया था। अधिकारी लगातार पार्षदों को इस मुद्दे पर बैठक के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन पार्षदों ने किसी भी तरह की बैठक में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया है। उनका कहना है कि जीआईएस सर्वे जनता के साथ धोखा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पार्षद राजेश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, सलीम पटवारी ने कहा है कि अब वह कोई बातचीत नहीं करेंगे। अब छह जुलाई को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक या फिर उसके बाद होने वाली नगर निगम बोर्ड की बैठक में ही इसको लेकर बातचीत होगी। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो निश्चित तौर पर आंदोलन किया जाएगा। पार्षद राजेश अग्रवाल के अनुसार प्रदेश में बरेली ही एक ऐसा शहर है जहां जनता का उत्पीड़न हो रहा है। जनता के लिए आंदोलन या फिर कोर्ट भी जाना पड़ेगा तो पीछे नहीं हटूंगा। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के अनुसार जल्द ही इस संबंध में आगे की रणनीति तय की जाएगी। जनता से जुड़े मामलों में समझौता किसी हाल में नहीं होगा और न ही बातचीत में समय व्यर्थ किया जाएगा।