फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   manholes near impenetrable security premises

Bareilly News: अभेद्य सुरक्षा वाले परिसर के पास अनदेखी के छेद

Sat, 26 Aug 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
manholes near impenetrable security premises
बरेली। स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की बेपरवाही की वजह से एअरफोर्स स्टेशन खतरे की जद में है। अभेद्य सुरक्षा वाले परिसर के पास अब अनदेखी के छेद ही छेद हैं। हालात ये हैं कि स्टेशन की दीवार के पास प्रतिबंध के बावजूद सघन आबादी बस गई है। अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। मकान मानक से ऊंचे बनाए जा रहे हैं। एअरफोर्स के अधिकारी स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखकर बार-बार खतरे के प्रति आगाह कर रहे हैं। बावजूद इसके सुरक्षा मानकों को भेदने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एअरफोर्स के अधिकारियों ने मीडिया से स्थानीय समस्याएं साझा की थीं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने इसकी पड़ताल की। टीम कंजादासपुर, पीर बहोड़ा, परतापुर सहाय पहुंची। कई घर एअरफोर्स स्टेशन की दीवार के पास महज सात मीटर दूरी पर बने हुए दिखे। बीच की बची जगह पर लोग वाहन खड़े कर रहे हैं। कई मकान बाउंड्री से भी ऊंचे बन गए हैं। यहां से भीतर की गतिविधियों पर नजर रखने की आशंका है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते 20 वर्षों से दीवार के पास निर्माण का सिलसिला जारी है। एअरफोर्स के तत्कालीन अधिकारियों ने क्रमवार पत्र भेजे पर सुनवाई नहीं हुई। अब कब्जे ध्वस्त करना आसान नहीं है। हालांकि, स्टेशन अधिकारियों की सूचना पर अब बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से निर्माण कार्य बंद कराए जा रहे हैं। साथ ही, पास रहने वालों को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। ताकि भविष्य में निर्माण कार्य हुए तो कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीर बहोड़ा में स्टेशन की दीवार के पास मुर्गी पालन का कारोबार भी होता मिला। पक्के नाले का प्रवाह दिखा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नाले का निर्माण हुआ था। पहले प्रवाह स्टेशन के भीतर था, जिसे एअरफोर्स ने बंद कर दिया। नाला की दिशा दूसरी ओर की गई तो दीवार के पास दूषित पानी जमा होने लगा। आपत्ति पर इसे भी बंद कर मिनी बाईपास की ओर प्रवाह किया गया।

कंजादासपुर के कई घर स्टेशन से काफी सटकर बन चुके हैं। लोग दीवार के पास वाहन पार्क कर रहे हैं। तांगा चालक भी दीवार की ओर तांगा खड़ाकर खच्चर व अन्य पशु बांध रखे हैं। दीवार से सटकर बिजली के खंभे भी लगे हैं। तार दीवार के ऊपर से गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। कई आवास दीवार से काफी ऊंचे बने हैं। ये स्टेशन की गोपनीयता के लिए खतरा बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed