फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Manglik karya to begin from April 14

14 से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, बजेगी शहनाई

Thu, 12 Apr 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Apr 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
Manglik karya to begin from April 14
marriage
खरमास के चलते एक माह से रुके मांगलिक और शुभ कार्य अब 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। इस दिन सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही खरमास खत्म हो जाएगा और शादी-ब्याह की शहनाइयां गूंजने लगेंगी। अन्य शुभ कार्य भी शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन

राशि परिवर्तन के तहत सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में आए थे। एक माह लगातार इसी राशि में विचरण के बाद अब 14 अप्र्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा ने बताया कि ग्रहों के राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ समय होता है। इसी के अनुसार जब सूर्य मीन राशि में रहते हैं तो मीनार्क दोष लगता है। तब इस अवधि में शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी को खरमास भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि विवाह का पहला विवाह मुहूर्त 18 अप्रैल को पड़ रहा है। इस दिन बड़ा सहालग है। 
विज्ञापन


16 मई से 13 जून तक रहेगी रोक
16 मई से 13 जून तक फिर से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस समय से ज्येष्ठ अधिमास शुरू हो जाएगा। इसकी अवधि 13 जून तक रहेगी। इस दौरान भी विवाह आदि मांगलिक काम वर्जित माने जाते हैं। इसके बाद 14 जून से विवाह और अन्य कार्य शुरू होंगे, जो 16 जुलाई तक जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह की अवधि में 18 विवाह मुहूर्त
14 अप्रैल से शुरू हो रहे शुभ दिनों में 15 मई तक कुल 18 शुभ लग्न हैं। इसमें अप्रैल और मई में विवाह के नौ-नौ शुभ मुहूर्त हैं। इसमें 18 अप्रैल का सबसे बड़ा लग्न है। इस दिन अक्षय तृतीया है। यह स्वयं सिद्धिकारक लग्न है। मान्यता है कि इस दिन किया गया हर कार्य सफल और कल्याणकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed