फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maneka slams officials over corruption charges

काम में कोताही देख अफसरों पर गरजीं मेनका 

Sat, 17 Feb 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 17 Feb 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Maneka slams officials over corruption charges
maneka gandhi - फोटो : maneka gandhi
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में अफसां के साथ बैठक कर कस्बे में विकास कार्यो की समीक्षा की। मुफ्त बिजली कनेक्शन पर एक्सईएन आंकड़ेवार सवालों के जवाब नहीं दे पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन में सूची नाम और पता समेत भिजवा दीजिए। गड़बड़ी मिली तो सस्पेंड करा देंगे। खमरिया बांध का पैसा रिलीज न होने पर नाराजगी जताई और डीएम को एक्सईएन पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क  निर्माण की धीमी प्रगति पर पीडब्ल्यूडी और आरईएस एक्सईएन और जेई बगलें झांकने लगे। मेनका गांधी  ने कहा कि बहेड़ी बंजरिया, मुडियानवी बख्श, रुद्रपुर और नरायननगला संपर्ग मार्ग टूटे पड़े हैं। आप बिना पैसा लिए फाइल आगे नहीं बढ़ाते। राशन कार्ड और कोटा वितरण में गड़बड़ी पर डीएसओ की क्लास ली। भाजपा नगर अध्यक्ष जितेंद्र सक्सेना और अजय जायसवाल ने राशन कम बांटने की बात रखी। इस पर उन्होंने एसडीएम से पूर्ति कार्यालय के लिपिक शहनवाज को तत्काल हटाने को कहा। शौचालय निर्माण की प्रगति पर बीडीओ प्रणय कृष्ण ने बताया कि तीन हजार शौचालय बने हैं। डीपीआरओ बरेली में प्रोग्राम निपटाकर देर से पहुंचे। उन्होंने बताया कि बहेड़ी, रिछा और दमखोदा में 52 हजार शौचालय बनने हैं। इसमें से छह हजार बन चुके हैं। बाकी पर काम चल रहा है। बजट कम मिला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीडीओ के पास आंकडे़ सही नही हैं। उन्होंने कहा कि डीएम से कहकर बीडीओ की संपत्ति की जांच कराएंगे। मेनका की बैठक में क्षेत्रीय विधायक छत्रपाल सिंह की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय रही। 
विज्ञापन


बीमार का दिल्ली में इलाज कराएंगे
टांडाछंगा। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने रिछौली फार्म पर जनता की समस्याएं सुनी। हरहरपुर हरसूनगला, फिरोजपुर, हरसूनगला ,बंजरिया में पोल, ट्रांसफार्मर की समस्या से निजात दिलाने को अफसरों को 24 घंटे का समय दिया। सकरस गांव में कहा कि सब लोग खुले में शौच जाना छोडे़ं और घर घर शौचालय बनवाकर नये युग की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीमार है तो वह बहेड़ी दफ्तर में रजिस्ट्रेशन करायें। वह अपने स्तर से दिल्ली के बेहतर अस्पताल में इलाज कराएंगी। चेयरमैन नसीम अहमद ने एसडीएम के माध्यम से मेनका गांधी को पत्र देकर कस्बे में डिवाइडर बनवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसे लेने वाले अफसर जाएंगे जेल
देवरनियां/कुण्डराकोठी। केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने माधोपुर, खड़ारामनगर, सिंधौरा, भुलनिया, भूड़ा, भोपतपुर, गौंटिया, पिपरा नानकार अटरिया, गुडवारा आदि गांवों का भ्रमण कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को मुफ्त बिजली के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। यदि कोई अधिकारी या दलाल इसके लिए रुपयों की मांग करता है तो वह इसकी लिखित शिकायत उन्हें दें। रुपये लेने वालों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के लिए पांच हजार से लेकर पांच लाख तक का ऋण दिया जा रहा है। यदि बैंक इसमें आनाकानी करते हैं तो उनकी भी शिकायत करें। उन्होंने बताया कि अमरिया में 28 फरवरी को आंखों और दांतों की जांच के लिए कैंप लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed