{"_id":"61b90306d990f45c2b72b113","slug":"mandal-s-13-hundred-buses-will-go-to-pm-s-rally-bareilly-news-bly469160554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की रैली में जाएंगी मंडल की 13 सौ बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की रैली में जाएंगी मंडल की 13 सौ बसें
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग को सौंपी गई जिम्मेदारी, शाहजहांपुर में 18 दिसंबर को करेंगे गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास
निजी और अनुबंधित बसों को किया जाएगा रैली के लिए आरक्षित
बरेली परिक्षेत्र में हैं सौ अनुबंधित बसें, बाकी निजी ऑपरेटर्स देंगे
बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाहजहांपुर में 18 दिसंबर को गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के साथ रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली के लिए परिवहन विभाग को मंडल के चार डिपो से 13 बसों को आरक्षित करने का निर्देश दिया गया है जिसके बाद विभागीय अफसर मंगलवार को ही बसों को आरक्षित करने में जुट गए।
परिवहन विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री की रैली के लिए प्राइवेट बसों के साथ परिवहन निगम की अनुबंधित बसें भी भेजी जाएंगी। बरेली जिले से 300 बसें रैली में भेजी जानी हैं। बसों की संख्या पूरी करने के लिए मंगलवार को पूरे दिन परिवहन विभाग के अफसर भागदौड़ करते रहे। जिले के सभी प्राइवेट बस ऑपरेटरों से बसें उपलब्ध कराने को कहा गया है। ना नुकुर करने वाले बड़े ट्रांसपोर्टर्स को मंगलवार को परिवहन विभाग के कार्यालय भी बुलाया गया।
अफसरों ने बताया कि ये बसें रैली में लोगों को ले जाने के लिए सभी ब्लॉकों से रवाना की जाएंगी। रैली के समापन पर बसें लोगों को वापस उसी जगह छोड़ेंगी जहां से उन्हें लेकर गई होंगी। अफसरों के मुताबिक मंगलवार देर शाम तक परिवहन निगम से अनुबंधित 50 बसों समेत कुल 200 बसों की व्यवस्था कर ली गई।
विज्ञापन
इस बार में रैली में रोडवेज की बसें नहीं
कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री की गोरखपुर रैली में रोडवेज बसों को भेज दिए जाने से यात्रियों को असुविधा होने का मामला सुर्खियों में रहा था। तमाम रूटों पर दो दिन तक बसों की भारी कमी रही थी। इस बीच यात्री न सिर्फ दूसरे साधनों की तलाश में भटके बल्कि मजबूरी दोगुना किराया देकर उन्हें प्राइवेट वाहनों में सफर करना पड़ा था। इस बार रैली में परिवहन निगम की बसें न भेजने का फैसला किया गया है। हालांकि बरेली और रुहेलखंड डिपो की 50 अनुबंधित बसें रैली में जाएंगी।
करीब सौ अनुबंधित बसें हैं बरेली परिक्षेत्र में
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक बरेली परिक्षेत्र में परिवहन निगम के पास 630 बसों का बेड़ा है। इनमें करीब सौ अनुबंधित बसें हैं। परिक्षेत्र के चार डिपो की ये बसें अलग-अलग रूट पर दौड़ती हैं। प्रधानमंत्री की रैली में ये बसें जाने के बाद 17 से लेकर 19 नवंबर तक बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो में यात्रियों के लिए सिर्फ परिवहन निगम की बसें उपलब्ध रहेंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस समय यात्रियों की संख्या में कमी की वजह से हर दिन 350 से 400 बसें ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने अनुबंधित और निजी बसों के रैली में जाने से यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी।