{"_id":"58cc389d4f1c1bba3032a29e","slug":"management-talent-in-management-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजमेंट के सवालों में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजमेंट के सवालों में दिखाई प्रतिभा
बरेली।
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Management talent in management questions
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में छात्राें की संस्था ’एलायंस’ के द्वारा वार्षिक मैनेजमेंट फेस्टिवल ‘सिनर्जी 2017’ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया और प्रबंधन के सवालों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, निदेशक राजेंद्र भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अनिल शास्त्री ने इस मौके पर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि ऐसे कार्यक्रम से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। गीत संगीत के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ब्रिगेडियर सुरेंद्र मेहता कमांडेंट जूनियर लीडर्स एकेडमी ने कार्यक्रम की सराहना की। अपने अनुभव को साझा करते हुए छात्रों को कठिनाई से लड़कर आगे बढ़ने की सीख दी। छात्रों ने फैशन शो का भी आयोजन किया। पीजीडीएम के छात्रों ने गानों पर जमकर धमाल मचाया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर जीसी पांडेय, गजेंद्र सिंह, डॉ. शुभो, उपासना गुप्ता, अभिनव नाथ, पायल गुलाटी, स्वाती गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रतियोगिता विजेता
मार्केटिंग गेम एसआरएमएस सीईटी
रोल प्ले केसीएमटी
टीम बिल्डिंग गेम्स लोटस कॉलेज
कारपोरेट क्विज केसीएमटी
कारपोरेट पुष्प सज्जा
प्रतियोगिता ज्योति कॉलेज
एक्सटेंपोर एएनए कॉलेज
पोस्टर मेकिंग एसआरएमएस सीईटी
डिबेट एएनए कॉलेज