Bareilly News: युवक ने नहाते समय महिला के खींचे फोटो, तीन साल तक किया ब्लैकमेल, अब कर दीं हदें पार
बरेली में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने एक महिला के नहाते समय फोटो खींच लिए। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे तीन साल तक ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने आरोपी और उसकी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दूर के रिश्तेदार के बेटे ने महिला के अश्लील फोटो खींचकर उसे तीन साल तक ब्लैकमेल किया। अब उसने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से महिला का एकाउंट बनाकर अश्लील फोटो वायरल कर दिया। साथ ही 50 हजार रुपये भी मांग रहा है। पीड़ित की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
करगैना क्षेत्र की महिला ने बताया कि तीन साल पहले वह अपने भांजे के जन्मदिन पर दूसरे शहर गई थी। यहां उसकी बहन की ननद के बेटे ने नहाते समय उसके फोटो खींच लिए। एक दिन उसने महिला के व्हाट्सएप पर उसकी अश्लील फोटो भेजी।
Paytm Fastag: पेटीएम फास्टैग अब नहीं करेगा काम, क्या दूसरे बैंक में करा सकते हैं पोर्ट? जानिए पूरी जानकारी
महिला ने फोटो डिलीट करने के लिए कहा तो युवक रुपये मांगने लगा। तीन साल तक महिला उसे रुपये देती रही। जुलाई 2023 में उसने दो लाख रुपये व जेवर आदि मांगे। तब महिला गहने व दो लाख रुपये लेकर बेटियों के साथ उसके यहां पहुंची। यह बात उसने अपने घरवालों को नहीं बताई थी।
आरोपी ने मांगी थी माफी, फिर करने लगा हरकत
इधर महिला व उसकी पुत्रियों के लापता होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक, महिला व उसकी बेटियों को पकड़कर अदालत में पेश किया। महिला ने बताया कि वहां आरोपी ने उससे माफी मांग ली। उसने भविष्य में कभी ऐसी हरकत नहीं करने के लिए कहा। इस पर उसने उसके खिलाफ बयान नहीं दिया। वह वापस आकर अपने पति के साथ रहने लगी।
महिला का कहना है कि 14 फरवरी को तनुज ने महिला व उसके पति के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। उसमें महिला के जानने वाले लोगों को जोड़कर अश्लील वीडियो व फोटो डाल दिया।
साथ ही धमकी दी कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए तो वीडियो सब जगह वायरल कर देगा। आरोप है कि युवक की चाची भी उसका साथ दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।