फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Paytm FASTag account can be ported to another bank know details

Paytm Fastag: पेटीएम फास्टैग अब नहीं करेगा काम, क्या दूसरे बैंक में करा सकते हैं पोर्ट? जानिए पूरी जानकारी

Sun, 18 Feb 2024 08:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Feb 2024 08:27 PM IST
सार

एनएचएआई ने फास्टैग जारी करने वाले अधिकृत बैंकों की सूची से पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बाहर कर दिया है। ऐसे में पेटीएम फास्टैग अकाउंट अब काम नहीं करेगा। इससे बरेली जिले के हजारों वाहन स्वामियों को परेशान हो सकती है। हालांकि इससे बचने के लिए वाहन स्वामी दूसरे बैंक में फास्टैग पोर्ट करा सकते हैं।  

विज्ञापन
Paytm FASTag account can be ported to another bank know details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेटीएम फास्टैग पर रोक की वजह से बरेली जिले में हजारों वाहन स्वामियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए समय रहते आप अपने फास्टैग को दूसरे बैंक में पोर्ट करा सकते हैं या फिर नया फास्टैग इंस्टाल करा लें। 

विज्ञापन


बरेली से लखनऊ, दिल्ली, टनकपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के टोल प्लाजा हैं। तीनों टोल से 24 घंटे में 35,000 से अधिक वाहन गुजरते हैं। इनमें से 28 हजार वाहनों का फास्टैग पेटीएम पेमेंट बैंक से कनेक्ट है। अब फास्टैग जारी करने वाली अधिकृत टैग सूची से पीटीएम पेमेंट बैंक को बाहर कर दिया है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी ने 32 अधिकृत बैंकों को फास्टैग सेवाओं के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन


इस तरह कराएं निरस्त
- फास्टैग पेटीएम पोर्टल पर लॉगइन करें।
- यूजर आईडी, वॉलेट आईडी और पासवर्ड डालें।
- फास्टैग नंबर और मोबाइल नंबर भरें। 
- पेज नीचे स्क्रॉल कर हेल्प एंड सपोर्ट के विकल्प पर जाएं। 
- फिर नीड हेल्प विद नॉन ऑर्डर रिलेटेड क्वेरीज पर क्लिक करें। 
- फास्टैग प्रोफाइल अपडेट से जुड़ी क्वेरीज का विकल्प चुनें।
- फिर आई वांट टू क्लोज माई फास्टैग का विकल्प चुनें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इस तरह कराएं पोर्ट
सबसे पहले उस बैंक के कस्टमर केयर को फोन कीजिए, जिसमें आप फास्टैग को पोर्ट कराना चाहते हैं। वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) समेत जरूरी जानकारियां देने पर फास्टैग पोर्ट हो जाएगा।

इन बैंकों का ले सकते हैं फास्टैग
एयरटेल पेमेंट बैंक, इलाहाबाद बैंक, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, फेडरल बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, पीएनबी, यूनियन बैंक, साउथ इंडियन बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक।

विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक बीपी पाठक ने बताया कि पेटीएम पेमेंट बैंक वाला फास्टैग निरस्त करा लें। अगर किसी टोल प्लाजा से निकल रहे हैं तो वहां मौजूद निजी सर्विस एजेंसियों के कर्मचारी पांच मिनट में नया फास्टैग इंस्टाल कर देंगे। आप बैंक के जरिये भी नया फास्टैग मंगा सकते हैं, लेकिन इसमें पांच-सात दिन का समय लग सकता है। पेटीएम पेमेंट बैंक बंद होने की प्रतीक्षा न करें। समय रहते ही नया फास्टैग लगवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed