Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man shot his cousin brother who was living with his wife after divorce in bareilly

Bareilly News: तलाक के बाद पत्नी के साथ रह रहे मौसेरे भाई को सरेआम गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2025 10:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 10:54 PM IST
सार

बरेली में कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक ने अपने मौसेरे भाई को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
man shot his cousin brother who was living with his wife after divorce in bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पत्नी से संबंधों को लेकर एक युवक ने शुक्रवार दोपहर अपने ममेरे भाई को सरेआम गोली मार दी। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की संख्या चार-पांच बताई जा रही है। इनमें एक को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। उसके पास तमंचा मिला है। घायल की हालत अब खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


कैंट थाने के ठिरिया निजामत खां निवासी आरिफ कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के पास स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे आरिफ पास ही कॉर्नर की दुकान पर चाय पी जा रहा था। इसी दौरान उसकी मौसेरा भाई तौहीद वहां पहुंचा। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर तौहीद ने तमंचा निकाल कर आरिफ को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी। आरिफ खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास भगदड़ गच गई। गोली मारने के बाद तौहीद और उसके साथी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन असापास के लोगों ने दौड़कर तौहीद को पकड़ लिया।
विज्ञापन


आरिफ और तौहीद मौसेरे भाई हैं। आरिफ की पत्नी सिमरन का उससे तलाक हो चुका है। इसके बाद सिमरन ने तौहीद से निकाह कर लिया था। उसी के साथ रह रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच तकरार थी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तौहीद को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ अंजाम देने आए साथियों की तलाश की जा रही है। आरिफ की मां परवीन ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

तलाक के बावजूद बार-बार पूर्व पत्नी से मिलने जाता था आरिफ
आरिफ से तलाक के बाद सिमरन ने तौहीद से निकाह कर लिया था। तौहीद दुबई में नौकरी करने चला गया था। तलाब के बावजूद आरिफ बार-बार सिमरन से मिलने जाता था। सिमरन को यह नागवार गुजरता था। उसने कई बार तौहीद से इसको लेकर शिकायत भी की थी। कुछ दिन पहले ही तौहीद दुबई से लौटा था। तीन दिन पहले दोनों पक्षों के लोगों में आमने-सामने बैठकर वार्ता भी हुई थी। शुक्रवार को तौहीद ने वारदात को अंजाम दे दिया।

व्यस्त इलाके में सरेआम फायरिंग से फैली दहशत
कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय के आसपास का इलाका काफी व्यस्त है। पास ही गांधी उद्यान भी है। सिनेमाघर, शॉपिंग कांप्लेक्स और कई निजी अस्पताल भी हैं। शुक्रवार को जब यहां फायरिंग हुई तो आसपास के लोग दहशत में आ गए। आसपास कुछ लोगों ने दुकानों को बंद कर दिया। घटना के बाद यहां काफी देर तक कोतवाली पुलिस तैनात रही। फायरिंग के बाद लोग एक दूसरे से घटना के संबंध में जानकारी लेते रहे।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरिफ का उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद से उसकी पत्नी आरिफ के मौसेरे भाई तौहीद के साथ रह रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच रंजिश की बात सामने आई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed