{"_id":"670a6503b1edde954701e4ad","slug":"man-sexually-exploited-the-girl-by-luring-her-with-marriage-in-pilibhit-2024-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: निकाह का झांसा देकर युवती का किया यौन शोषण, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 12 Oct 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:31 PM IST
सार
पीलीभीत के पूरनपुर में युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवक ने निकाह का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। पांच साल तक उसका शोषण करता रहा। बाद में उससे निकाह से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में निकाह का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया गया। बाद में युवक ने निकाह करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि निकाह की बात करने पहुंची पीड़िता को आरोपी के परिजन ने गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एक मोहल्ला की युवती ने बताया कि मोहल्ला निवासी युवक से उसकी पांच साल पहले जान पहचान हुई थी। आरोपी ने निकाह का झांसा देकर उससे कई बार संबंध बनाए। अपने माता-पिता, चाचा, चाची, भाइयों से मिलवाया। तब उसके परिजन ने युवक से उसका निकाह कराने का वायदा किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि निकाह की बात कहने पर अक्सर युवक टाल-मटोल कर देता था। बाद में उसने निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आरोपी के परिजन से मिलकर निकाह कराने को कहा। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे गालियां देकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
दहेज की खातिर निकाह से किया इनकार
11 अक्तूबर को तहसील में उसका लिखित समझौता हुआ। जिसमें 12 अक्तूबर को निकाह करना तय हुआ। आरोप है कि 12 अक्तूबर को युवक के परिजन ने दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की। मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर निकाह से इनकार कर दिया और दहेज का इंतजाम होने पर बताने को कहा।
पीड़िता ने शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी कार्यालय में घटना की शिकायत की। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा जाएगा।