Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man riding motorcycle was killed in a collision with a truck in Bareilly

Bareilly News: भाई की शादी में मिली नई बाइक लेकर निकला युवक, ट्रक की टक्कर से मौत; मातम में बदली खुशियां

Sun, 28 Dec 2025 11:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 11:39 AM IST
सार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने भाई की शादी में मिली नई बाइक लेकर निकला था। रास्ते में ट्रक से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
man riding motorcycle was killed in a collision with a truck in Bareilly
लवकुश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में भाई की शादी में मिली बाइक से घूमने निकले युवक को धौरा रोड पर ट्रक ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। इससे शादी के घर में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात ट्रक के नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
शाही कस्बा के मोहल्ला पंतनगर के रहने वाले लवकुश पुत्र कृष्णा कश्यप के बड़े भाई नन्हा की बरात शनिवार को वापस आई थी। घर में बहू आने की खुशियां मनाई जा रही थीं। बड़े भाई की शादी में मिली नई बाइक का पूजन कराने के बाद छोटा भाई लवकुश बाइक को कुछ दूर चलाने के इरादे से धौरा रोड पर लेकर चला गया। वसीट पुलिया के आगे धौरा की ओर से आ रहे ट्रक से बाइक को टक्कर लग गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


तीन भाई एवं चार बहनों में छठे नंबर का था 
युवक तीन भाई एवं चार बहनों में छठे नंबर का अविवाहित था। कभी-कभी वह पुलिस मेस में फॉलोवर का भी कार्य कर लेता था। युवक की हुई दर्दनाक मौत के बाद परिवार के लोग स्तब्ध हो गए। थाना प्रभारी राजेश बैसला ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, तीन घायल
दुनका में अज्ञात वाहन ने अंडों से भरे एक टेंपो को पीछे से ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक मोहम्मद फैजान, उसके पिता और सड़क किनारे पैदल चल रहे बसई गांव निवासी पप्पू घायल हो गए। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार, दुनका निवासी मोहम्मद फैजान अंडों से भरा टेंपो लेकर बसई की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक वाहन ने ओवरटेक करते हुए टेंपो में टक्कर मार दी। 

ट्रॉली में पीछे से घुसी बाइक, युवक की मौत
नेशनल हाईवे पर मीरगंज फ्लाई ओवर पर रामपुर से बरेली को जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई, जिसमें बाइक चला रहे इज्जतनगर के सनसिटी निवासी युवक आफताब (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठा उसका दोस्त पीलीभीत के सुनगढ़ी के बेले चौराहा निवासी आरिश घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को नेशनल हाईवे स्थित एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने आफताब को मृत घोषित कर दिया। आरिश का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed