फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man murdered by strangulation mobile phone missing police suspect close ones in bareilly

Bareilly News: कारचोबी ठेकेदार की गला दबाकर हत्या, मोबाइल फोन गायब, पुलिस को करीबियों पर शक

Fri, 31 Jan 2025 02:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 Jan 2025 02:01 PM IST
सार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में कारचोबी ठेकेदार इकबाल (35) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके घर के दरवाजे पर मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई। उनका फोन भी गायब है। 

विज्ञापन
man murdered by strangulation mobile phone missing police suspect close ones in bareilly
इकबाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घुर समसपुर में कारचोबी ठेकेदार इकबाल की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। उनके शरीर पर चोटों और हमले के कई निशान मिले। परिजनों ने कॉल करके बुलाने वालों पर शक जताकर हत्या का आरोप लगाया, पर हलका दरोगा और थानेदार घटना को नकारते रहे। एसपी ने फटकार लगाई तो रात में ही जांच में जुट गए।

विज्ञापन


इकबाल (35) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके घर के दरवाजे पर मिला। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। भाई मल्लू ने पुलिस को बताया कि इकबाल बुधवार को पत्नी शहनाज के साथ ससुराल में किसी कार्यक्रम में गए थे। पत्नी मायके में रुक गई थीं। इकबाल घर चले आए। वह कई दिन से पुरानी कार लेने के लिए सौदेबाजी कर रहे थे। इसके लिए बैंक से करीब दो लाख रुपये भी निकाले थे। 
विज्ञापन


भाई ने बताया कि रात में किसी ने इकबाल को कॉल करके बाहर बुलाया था। वहीं उन पर हमला किया गया। उनका मोबाइल फोन भी सुबह शव के पास नहीं मिला। शायद भाई के किसी परिचित ने उनके पास मौजूद रकम हड़पने के लिए हत्या की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को भी नकारते रहे दरोगा और थानेदार
कारचोबी ठेकेदार की हत्या के मामले में दरोगा और थानेदार घटना और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट दोनों को ही नकारते रहे। वे इसे सीढि़यों से गिरकर मौत करार देते रहे। भोजीपुरा थाना प्रभारी अवकाश पर हैं तो उनका प्रभार इस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार यादव के पास है। उनके समेत घटनास्थल पर पहुंचे धौराटांडा चौकी प्रभारी संजय सिंह यादव ने परिवार के आरोपों को दरकिनार कर दिया। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह (थ्रॉटलिंग) आने व शरीर पर छह से ज्यादा चोटें होने के बाद भी हत्या की बात उनके गले नहीं उतर रही थी। सामान्य तौर पर पूर्ण पुष्टि के लिए रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित लिखा जाता है। चौकी प्रभारी ने उसे पढ़कर मौत की वजह को ही संदिग्ध करार दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने भी हत्या की बात स्वीकार नहीं की। इस पर मृतक के परिजनों ने गुस्सा जताया।

अफसरों ने रात में गांव भेजी पुलिस
घटना की जानकारी एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा को हुई तो उन्होंने प्रभारी थानाध्यक्ष को फटकार लगाई। तत्काल गांव जाकर हत्या की वजह तलाशने और आरोपियों का पता लगाने का निर्देश दिया। रात में पुलिस टीम गांव पहुंची और पड़ताल शुरू की। एसपी उत्तरी ने बताया कि पुलिस फोन कॉल करने वाले नंबर की डिटेल खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed