फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Man murdered by being thrown from a roof during a Liquor party in Bareilly

बरेली में युवक की हत्या: शराब पार्टी के दौरान तीन दोस्तों ने छत से फेंका, एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 07:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 07:07 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में चार दोस्तों ने पहले शराब पार्टी की। जब नशा चढ़ा तो तीन दोस्तों ने चौथे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने तीनों दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Man murdered by being thrown from a roof during a Liquor party in Bareilly
पुलिस अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव गुरुगांव में छत पर बैठकर शराब पार्टी कर रहे तीन दोस्तों ने विनोद नाम के युवक को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मंगलवार को तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई गई। विवाद का कारण रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन


गुरुगांव में देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान एक ही स्थान पर है। विनोद के परिजन ने बताया कि सोमवार शाम को सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर के समीप शमीम, रशीद और जीशान गांव के विनोद को घर से पार्टी करने को कहकर ले गए थे। गुरुगांव में शराब की दुकान की छत पर बैठकर चारों पार्टी करने लगे। बताते हैं कि चारों दोस्तों ने खूब शराब पी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान तीन दोस्तों ने विनोद को दुकान की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सोमवार रात को ही पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रात में ही पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीण बताते हैं कि चारों युवक जुआ खेलने के आदी थे। शमीम, जीशान और रशीद बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही गांव आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कराई तीनों के खिलाफ रिपोर्ट
विनोद के पिता प्रेम शंकर ने अपने बेटे विनोद की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शमीम, रशीद और जीशान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। प्रेम शंकर का आरोप है कि अब से कुछ दिन पूर्व विनोद से पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था, तब से यह लोग विनोद से रंजिश मान रहे थे। इसी के चलते विनोद को सोमवार की शाम को घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि घटना के बाद कैंटीन संचालक एवं सेल्समैनों ने आरोपियों को मौके से भगा दिया। कोई सुबूत न मिले। इसके लिए घटना स्थल पर पड़ा खून पानी डालकर साफ कर दिया।

शराब की दुकान पर अवैध रूप से चल रही थी कैंटीन
गुरुगांव की शराब की दुकान पर पिछले कई महीनों से अवैध रूप से कैंटीन का संचालन कराया जा रहा था। यहां आए दिन झगड़ा होना आम बात हो गई थी। इस कैंटीन पर आबकारी विभाग की ओर से कोई परमिशन भी नहीं थी।

मुठभेड़ में आरोपी रशीद गिरफ्तार 
विनोद की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को अरिल नदी के पास जंगल में हुई मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक घेराबंदी करने पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो रशीद के पैर में लगी। वह बाइक समेत जमीन पर गिर गया और दूसरा आरोपी शमीम मौके से भाग गया। 

पुलिस ने रशीद के पास से एक तमंचा, बिना नंबर की बाइक बरामद की। बताते हैं कि दो दिन पूर्व विनोद जुए में डेढ़ लाख रुपये की मोटी रकम जीत गया था। तभी से चारों में मतभेद होना बताया जा रहा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रशीद का आपराधिक इतिहास रहा है। उसे खंगाला जा रहा है। बाकी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed