{"_id":"6422e845cad74e128d0b98c3","slug":"man-make-physical-relationship-with-woman-on-the-pretext-of-job-in-bareilly-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर पति के दोस्त ने लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर पति के दोस्त ने लूटी अस्मत, वीडियो बनाकर किया वायरल
Tue, 28 Mar 2023 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Mar 2023 06:45 PM IST
सार
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने नौकरी का झांसा देकर उससे 40 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बरेली में एक युवक ने अपने दोस्त की पत्नी को नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। उसे नौकरी दिलाने के बहाने उधमसिंह नगर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल दिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने बताया कि अखिलेश कुमार नाम का युवक उसके पति का दोस्त है। इस वजह से उसका घर आना-जाना था। आरोप है कि युवक ने उधमसिंह नगर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 40 हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद 19 मार्च को उसे उधमसिंह नगर ले गया, जहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
Bareilly: युवक ने विज्ञापन देख डाउनलोड किया एप, साइबर अपराधी अश्लील फोटो भेज करने लगे ब्लैकमेल
विज्ञापन
इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद नौकरी भी नहीं दिलवाई। महिला ने जब उससे नौकरी के लिए कहा तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। थाना प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।