{"_id":"672a0bd8dd62edd61106112c","slug":"man-left-his-wife-and-children-and-married-his-girlfriend-changed-his-religion-in-bareilly-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी-बच्चों को छोड़कर प्रेमिका से रचाई शादी... बदला धर्म, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी-बच्चों को छोड़कर प्रेमिका से रचाई शादी... बदला धर्म, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Tue, 05 Nov 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:43 PM IST
सार
बरेली में अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर युवक प्रेमिका के साथ रहने लगा। आरोप है कि युवक ने प्रेमिका के खातिर अपना धर्म भी बदल लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाष नगर निवासी युवक ने कुछ महीने पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। उसके बाद से वह कहीं लापता हो गया था। उसकी मां ने सुभाष नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं उसकी पत्नी ने दूसरे धर्म की महिला पर पति को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट कराई थी। अब जब इज्जतनगर थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, तब दोनों महिलाओं ने उसे अपना-अपना पति को बताकर दावा ठोक दिया है।
विज्ञापन
पहली पत्नी ने दूसरी महिला पर तंत्र मंत्र कराकर पति को वश में करने का आरोप लगाया है। दूसरी महिला का कहना है वह पहली पत्नी से परेशान होकर उसके पास आया है। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। युवक पर प्रेमिका की खातिर धर्म और नाम बदलने का भी आरोप लगा है। पुलिस पशोपेश में फंसी है।
विज्ञापन