{"_id":"6b0586df3085e0481a047370","slug":"man-killed-monkey-with-airgun-in-bareilly-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: एयरगन से बंदर को मार डाला, फोन पर पशु प्रेमी से बोला- इसे उठा ले जाओ; रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एयरगन से बंदर को मार डाला, फोन पर पशु प्रेमी से बोला- इसे उठा ले जाओ; रिपोर्ट दर्ज
Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:15 PM IST
सार
बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में एयरगन से बंदर को मारने का मामला सामने आया है। पशु प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एयरगन से बंदर को गोली मार दी। बंदर की वहीं मौत हो गई। आरोप है कि युवक ने मृत बंदर को पशु प्रेमी के हवाले कर दिया और भाग गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पशु प्रेमी धीरज पाठक ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर को एक युवक ने उन्हें फोन कर बंदर का शव उठाने को कहा था। युवक ने बंदर को गोली मारने का एक वीडियो भी भेजा था, जिसमें उसके हाथ में एयरगन दिखाई दे रही थी। आरोपी ने पकड़े जाने के डर से घटनास्थल की जानकारी नहीं दी थी। उसने बंदर का शव ऑटो चालक मदन कश्यप को सौंप दिया था। युवक ने अपनी गलती भी कथित तौर पर स्वीकार की थी।
विज्ञापन
आरोपी का नाम दीपक
धीरज पाठक के अनुसार, पहले घटनास्थल का पता नहीं होने पर उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। बाद में बारादरी पुलिस ने घटनास्थल बीडीए कॉलोनी-डोहरा रोड बताया। आरोपी युवक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। धीरज पाठक की ओर से दीपक के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
