फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man killed in Nawabganj

मंगलवार की सुबह शौच से लौटते समय पट्टीदारों ने किया हमला

Wed, 30 Oct 2019 01:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
man killed in Nawabganj
man killed in Nawabganj - फोटो : CITY DESK
नवाबगंज। नवाबगंज के लेदहाबरा कुढ़ा गांव में मंगलवार की सुबह शौच के बाद घर जा रहे श्याम बाबू मिश्रा को पट्टीदारों ने घेरकर मार दिया। श्याम बाबू पर चाकू और बल्लम से हमला किया गया था। उसे बचाने पहुंचे लोगों पर फायरिंग और बमबाजी भी की गई। दोनों पक्षों में नलकूप को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं गया। इसी कारण स्थिति इतनी बिगड़ गई। मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। मंगलवार की शाम श्याम बाबू के घर वालों ने चक्का जाम भी किया। पुलिस ने नामजद एक आरोपी और एक महिला को हिरासत में लिया है। परिजनों को आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।
विज्ञापन

लेदहाबरा कुढा गांव निवासी चंद्रमा प्रसाद मिश्र का बड़ा बेटा श्याम बाबू मिश्रा (38) किसानी करता था। श्यामबाबू के खेत में नलकूप लगा था, इसी को लेकर ही पट्टीदारों दिनेश, बृजेश, रोहित और मोहित से नलकूप के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम भी दोनों पक्ष इसी विवाद को लेकर आमने सामने हो गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले थे। दोनों ओर से लोगों के सिर फूट गए थे। दूसरे पक्ष के रोहित ने थाने पहुंचकर तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। बात यहीं से बिगड़ गई। दूसरे पक्ष ने लोगों ने रात में षड्यंत्र कर श्याम बाबू की हत्या की योजना बना ली थी। श्याम बाबू मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बाग में शौच के लिए गया था। लौटते समय घर के पास ही उसे घेर लिया गया। उसपर बल्लम-चाकू से हमला कर दिया गया। वह खून से लथपथ होकर गिरा तो लोग उसे बचाने दौड़े। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान फायरिंग कर दी और बम पटकते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी गंगापार एनके सिंह, सीओ सोरांव अमित श्रीवास्तव आदि अधिकारी फोर्स के साथ पहुंच गए। गांव वाले पुलिस से काफी नाराज थे। उन्हें किसी तरह समझा बुझाकर श्याम बाबू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई थी। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। एसडीएम, एसपी गंगापार समेत तमाम अधिकारियों ने उन्हें समझाया बुझाया। एसडीएम ने मौके पर श्याम के परिजनों को पांच लाख 30 हजार देने की घोषणा की। एक आरोपी को पहले से ही हिरासत में लिया गया था। अन्य को भी 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जाम खत्म किया गया और अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी हिरासत में, महिला भी पकड़ी गई
श्याम बाबू के पिता चंद्रमा प्रसाद मिश्र की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने दिनेश कुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, रोहित व मोहित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिस महिला पर परिजनों ने विवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था, उसे भी पकड़ लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के घर से बल्लम और चाकू बरामद कर लिया है।
घर पहुंची खबर तो बेहोश हो गई पत्नी, अस्पताल भेजा
श्याम बाबू दो बहन व तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो बेटियों आशु व गुनगुन का रो रोकर बुरा हाल था। पत्नी रेखा गर्भवती है, मौत की सूचना मिलते ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी थी। उसे पास केअस्पताल में दाखिल कराया गया। अन्य तीन भाई रवी,धीरज व शिवबाबू हैं। रवि पढ़ाई कर रहा है। धीरज मुंबई में रहता है।
समय पर पुलिस की होती कार्रवाई न होती घटना
घटना के एक दिन पूर्व सोमवार की शाम दो पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें आरोपी रोहित घायल हो गया था। पुलिस ने एनसीआर लिखकर मामले को टाल दिया था। मौके पर एक सिपाही को भी नहीं भेजा गया था। इसी कारण मामला इतना गंभीर हो गया। दूसरा पक्ष श्याम बाबू की जान लेने पर अमादा हो गया। इसकी शिकायत घटना स्थल पहुंचे एसपी गंगापार एनके सिंह से की गई कि समय पर पुलिस कार्रवाई करती तो शायद घटना टल जाती। पिता चंद्रमा प्रसाद ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन वर्ष से गांव की एक महिला विवाद को बढ़ावा दे रही थी। जिसकी वजह से मेरे बेटे की हत्या कर दी गई थी।


भूमि विवाद में फायरिंग, दो घायल
नवाबगंज ब्यूरो। नवाबगंज के नरहा कछार में भूमि विवाद में जमकर फायरिंग की गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी भाग निकले थे।

मुबारकपुर उपरहार गांव निवासी सिद्दीक अहमद व शकील अहमद की भूमिधरी जमीन नरहा कछार में है। इस जमीन पर कुछ लोग अपना दावा जताते हैं। काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार की दोपहर सिद्दीक के परिवार के अतीक अहमद व राशिद कलीम को पता चला कि विरोधी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे है। दोनों मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली अतीक के पेट और चेहरे में लग गई। दूसरी ओर कली के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों जमीन पर गिर पडे़। गोली की आवाज होते लोग वहां पहुंच गए। परिजन घायलों को लेकर थाना नवाबगंज पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण केलिए अस्पताल भेज दिया। मामले में मुबारकपुर गांव के दो लोगों को आरोपी बनाया गया है।
फोटो 204 घटना में घायल अतीक अहमद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed