फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man found dead on the driving seat of the car in Bareilly

Bareilly News: संदिग्ध हालात में शाहजहांपुर के दवा व्यापारी की मौत, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला शव

Tue, 01 Oct 2024 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 03:00 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात दवा व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कार की ड्राइविंग सीट पर मिला। पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
man found dead on the driving seat of the car in Bareilly
मयंक पांडे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बैरियर वन पुलिस चौकी के पास खड़ी कार में शाहजहांपुर निवासी दवा व्यापारी की सोमवार रात संदिग्ध में मौत हो गई। ड्राइविंग सीट पर ही उनका शव मिला। पहले पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम में जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में पुवायां इलाके के गंगसरा निवासी 45 वर्षीय मयंक पांडेय गंगसरा में ही मेडिकल स्टोर संचालित करते थे। वह परिवार के साथ रविवार को बरेली स्थित ससुराल आए थे। सोमवार रात कार लेकर अकेले ही घूमने निकल गए। बैरियर वन चौकी के पास उनकी कार एक साइड में खड़ी थी। ड्राइविंग सीट पर बेहोशी की हालत में बैठे मयंक को वहां से गुजरते लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


UP: सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन


इज्जतनगर थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने उन्हें कार से निकलवाया। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोबाइल फोन से मयंक पांडेय की पहचान के बाद परिवार को सूचना दी गई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। भाई देवेश पांडेय ने बताया कि आत्महत्या जैसी कोई स्थिति नहीं थी, फिर जहर की आशंका की बात वह समझ नहीं पा रहे हैं। भाई शराब जरूर पीते थे। वह लोग मान रहे थे कि शराब की वजह से ही मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed