फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride refused to live with groom after his secret expose on honeymoon night in bareilly

UP: सुहागरात पर खुला पति का राज, दुल्हन बोली- नहीं रहना इसके साथ; फिर बिचौलिए को कमरे में बंद कर किया ये सलूक

Tue, 01 Oct 2024 05:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 05:24 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में निकाह के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन ने सुहागरात पर बखेड़ा कर दिया। उसने पति पर अक्षम होने का आरोप लगाया। इसके बाद कॉल कर अपने मायके वालों को बुला लिया। 

विज्ञापन
bride refused to live with groom after his secret expose on honeymoon night in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। सुहागरात पर पति को शारीरिक रूप से अक्षम बताकर दुल्हन मायके चली गई। इसके बाद मायके वालों ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में बंधक बनाकर पीटा। रुपये व सामान लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे छुड़ाकर उसके परिजनों को सौंप दिया। समझौते के लिए हुई पंचायत में नतीजा नहीं निकला। पीड़ित बिचौलिए की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष के चार लोगों पर रिपोर्ट लिख ली है।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव निवासी बिचौलिए के कहने पर एक गांव में अपने बेटे का निकाह तय कराया था। 28 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी के एक बरातघर में निकाह हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन ससुराल पहुंच गई। 
विज्ञापन


Railway News: एक दिसंबर से तीन महीने तक निरस्त रहेंगी 20 जोड़ी ट्रेनें, रेलवे ने बंद की टिकट बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने पति को बताया अक्षम
दुल्हन का आरोप है कि सुहागरात पर उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह जानकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसी वक्त उसने अपने पिता को कॉल किया। बताया कि उसका पति अक्षम है। मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। अगले ही दिन पिता बेटी की ससुराल पहुंचा और बेटी को अपने साथ बुला लाया।
 
इसके बाद लड़की पक्ष ने निकाह कराने वाले बिचौलिया को रविवार शाम अपने घर बुलाया। बिचौलिए के मुताबिक उसकी जेब में रखे रुपये, सोने की अंगूठी एवं मोबाइल छीन लिया। फिर उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रातभर बंद रखा। सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार रात तीन बजे पहुंची और बिचौलिए को छुड़ाया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। पीड़ित ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed