फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror of monkeys in bareilly man fall from second flour by monkey attack

बरेली में बंदरों का आतंक: युवक पर हमला कर दो मंजिल से गिराया, नीचे गिरने के बाद भी नोचते रहे

Sun, 31 Jul 2022 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 04:48 AM IST
सार

युवक किसी काम से अपने मकान की दो मंजिला छत पर चढ़ा। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उसपर हमला बोल दिया। इससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी बंदर उन्हें नोचते रहे।

विज्ञापन
Terror of monkeys in bareilly man fall from second flour by monkey attack
demo pic

विस्तार

बरेली में बंदरों का आतंक लगाकर बढ़ रहा है। मोहल्ला खानपुरा में डाकखाना के पास रहने वाले 21 वर्षीय आदित्य पाराशरी को हमला कर बंदरों ने दो मंजिला छत से गिराकर घायल कर दिया। नीचे गिरने के बाद भी बंदर उन्हें नोचते रहे। घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बंदरों के हमले में कई घायल
शनिवार करीब शाम चार बजे आदित्य पाराशरी किसी काम से अपने मकान की दो मंजिला छत पर चढ़े। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। इससे वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद भी बंदर उन्हें नोचते रहे। जब लोग लाठी डंडे लेकर आए तब बंदरों का झुंड वहां से भागा। वे लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर पर उसे बरेली रेफर कर दिया। शनिवार दोपहर में बफरी अब्दुल नबीपुर के रमेशचंद्र पर बंदर ने हमला कर दिया। उन्होंने दुनका आकर मरहम पट्टी कराई गई। वहीं, दो दिन पहले राजकुमार और रामपाल को बंदर घायल कर चुके हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों बंदरों के हमले से दुनका गांव में एक अबोध बच्चे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दुनका के घायलों में भी एक गंभीर
शनिवार रात करीब पौने दस बजे दुनका में बंदरों के झुंड ने छतों पर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। इसमें रामकुमार, धर्मेंद्र, हरीश, छेदालाल, फजलू और शीतल घायल हो गए। रात में बंदरों के हमले से चारों ओर शोरशराबा मच गया और लोग लाठी-डंडे लेकर घरों से निकल आए। पास के ही एक क्लीनिक पर ले जाकर सभी का उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदरों ने किया महिला पर हमला
फतेहगंज पूर्वी इलाके के ग्राम भगवानपुर कुंदन निवड़िया में सुशीला देवी शुक्रवार शाम छह बजे के करीब जब वह घर में थीं तो बंदरों ने उस पर हमला कर दिया और महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए तब जाकर महिला को बंदरों से बचाया जा सका। महिला के पति ने बताया कि पत्नी को नगर में ही डॉक्टर को दिखाया गया है। ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र पाल ने बताया कि बंदरों के कारण ग्रामीणों को अत्यधिक परेशानी होती है बच्चों और बुजुर्गों को तो घर में भी भय लगा रहता है। उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराने की कोशिश करेंगे।

खेत पर जा रहे किसान पर हमला
शुक्रवार को शाही क्षेत्र के गांव गौसगंज निवासी 60 वर्षीय किसान भजन लाल अपने खेत पर जा रहे थे, कि अचानक बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों के काटने से किसान गंभीर घायल हो गया। इससे पहले इसी ग्राम पंचायत के शुभम सिंह को बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। बंदरों के आतंक से लोग भयभीत हैं। बच्चे डरते-डरते स्कूल जा रहे हैं। गांव के छोटे बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। शाही थाना क्षेत्र में बंदरों के हमले से चार लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed