फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies his family creates a ruckus at the police station gate in Bareilly

Bareilly News: युवती को ले जाने के आरोपी के चाचा की मौत, परिजनों ने थाने के गेट पर किया हंगामा

Tue, 09 Jun 2026 10:16 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 09 Jun 2026 10:16 AM IST
सार

बरेली के देवरनियां में लड़की को ले जाने के आरोपी के चाचा की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने लड़की पक्ष पर धमकी का आरोप लगाते हुए थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा किया। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

विज्ञापन
man dies his family creates a ruckus at the police station gate in Bareilly
थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के देवरनियां क्षेत्र में लड़की को ले जाने के आरोपी के चाचा फुरकान की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने घर आकर धमकाया तो उसी सदमे में फुरकान की जान चली गई। देवरनियां थाने के गेट पर शव रखकर परिजनों व ग्रामीणों ने ढाई घंटे तक जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया तो परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।

विज्ञापन


देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव कठर्रा निवासी सोहेल का एक लड़की से प्रेम प्रसंग है। वह दो मई को लड़की को साथ ले गया। चार मई को लड़की के परिजनों ने सोहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच सोमवार को सोहेल के चाचा फुरकान की मौत हो गई। परिजन और गांव वाले शव लेकर देवरनियां थाने पहुंचे और शव गेट पर रखकर हंगामा करने लगे। सलमान ने आरोप लगाया कि लड़की पक्ष ने घर आकर धमकी दी थी, जिसके सदमे से पिता फुरकान की मौत हो गई। सीओ अरुण कुमार सिंह व बहेड़ी, शेरगढ़, भोजीपुरा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

तीन जून से अस्पताल में भर्ती था फुरकान 
थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो जून से विवाद चल रहा था। लड़की पक्ष बेटी को लौटाने का दबाव बना रहा था। फुरकान बीमार था और तीन जून से अस्पताल में भर्ती था। उसे शुगर और पैरालिसिस था। उसकी मौत बीमारी से हुई है। परिजनों की सहमति से फुरकान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। गांव में पुलिस टीम तैनात है।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फुरकान अस्पताल में भर्ती था। ब्रेन हेमरेज से उसकी मौत हुई है। परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस की तीन टीमें सोहेल और लड़की की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed