फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dies due to electrocution after touching high tension power line rebar in Buduan

Video: सरिया लेकर दुकान से बाहर निकला युवक... पलभर में हो गई मौत; हादसा देख कांप गई लोगों की रूह

Fri, 27 Oct 2023 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Oct 2023 04:45 PM IST
सार

बदायूं के सहसवान कस्बे में बृहस्पतिवार को एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर ऐसा हादसा हुआ, जिसे देख लोगों की रूह कांप गई। हादसे में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। वह सरिया लेने दुकान पर आया था। 

विज्ञापन
man dies due to electrocution after touching high tension power line rebar in Buduan
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सहसवान कस्बे में हाईटेंशन विद्युत लाइन से सरिया छू जाने से एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। युवक मकान निर्माण के लिए सरिया लेने आया था। 

विज्ञापन


मोहल्ला शहबाजपुर निवासी शाहरुख (31) बृहस्पतिवार सुबह अपने पड़ोसी फिरोज के साथ मकान निर्माण के लिए स्कूटी से कछला चौराहे पर सरिया लेने गया था। उसने अली बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से सरिया खरीदी। सरिया शाहरुख पकड़ा था। 
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन से छू गई थी सरिया 
दुकान के बाहर निकलकर उसने स्कूटी पर बैठने के लिए सरिया जमीन पर खड़ी कर ली। सरिया का ऊपरी सिरा हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट लगने से शाहरुख जमीन पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। स्कूटी सवार बाल-बाल बचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चार बच्चे गंभीर घायल, डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

दुकानदार ई-रिक्शा से शाहरुख को डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए और शव घर ले गए। बाद में कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देर शाम शव दफना दिया गया।

जेई सतेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बे में हाईटेंशन लाइन के नीचे सुरक्षा जाल बनाया जाना है। इस समय मूसेपुर और बाजपुर के नजदीक काम चल रहा है। जल्द ही कस्बे में भी सुरक्षा जाल बनाने का काम चलेगा। 

पहले ही हो चुका है हादसा 
पांच सितंबर को कस्बे के अकबराबाद चौराहे पर हाईटेंशन लाइन टूटने से गांव बाजपुर निवासी कासिम (24) की मौत हो गई थी। वह अपनी बाइक की सर्विस कराने मिस्त्री की दुकान पर आए थे। इस हादसे के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने कस्बे में हाईटेंशन लाइनों का सर्वे कराया था। 

कस्बे में कई जगह दुकानों के सामने ग्रामीण क्षेत्र को जाने वाली लाइन भी गुजर रही है। उसके बराबर में कस्बे की भी लाइन है। दोनों लाइनों के नीचे सुरक्षा जाल बनाया जाना था। स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया था कि लाइन के नीचे जाल बनाने से कम से कम तार टूटकर नीचे नहीं गिरेंगे, जिससे हादसे भी नहीं होंगे लेकिन तब से अब तक जाल भी नहीं बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed