{"_id":"653b5664057e0bc93b0b7c3a","slug":"four-children-seriously-injured-as-truck-hits-school-van-in-bareilly-2023-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चार बच्चे गंभीर घायल, डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ट्रक ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चार बच्चे गंभीर घायल, डीएम-एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
Fri, 27 Oct 2023 11:49 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:49 AM IST
सार
देवरनियां कस्बा में बरेली-नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घायल बच्चे के परिजनों से जानकारी करते डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के देवरनियां में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन को बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चार छात्र और वैन चालक घायल हो गया। ट्रक का चालक मय वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। घायल बच्चों के परिजनों और एआरटीओ की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर के समय डीएम और एसएसपी भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
बरेली के सेक्रेट हार्ट स्कूल के एक लिए यूको वैन नगर पंचायत देवरनियां से पांच बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। सुबह करीब सात बजे बरेली-नैनीताल हाईवे पर कस्य देवरनियां में स्टेट बैंक के पास पीछे से आते तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल वैन मे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे में चार बच्चे और वैन का चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची देवरनियां थाना पुलिस ने गंभीर रुप से घायल बच्चों व चालक को इलाज के लिए बरेली भेजा। सूचना पर घायल बच्चों के परिजन भी आ गये। घायल बच्चों व वैन चालक को बरेली शहर के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों मे भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें- Bareilly: एक जगह जमे पुलिसवाले हटेंगे, एक्शन मोड में एसएसपी, कहा- तैनाती की जांच कराकर होगी कार्रवाई
हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ट्रक की तालाश कर रही है। इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह घामा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान कर तालाश की जा रही है।

ये बच्चे हुए घायल
देवरनियां के वार्ड दो निवासी मिराजु उद्दीन की पुत्री अमायरा, इनारा, कस्बा मुंडिया जागीर निवासी मोहम्मद जफर का पुत्र जियानूर और जुनूल आबद्दीन इसके अलावा वैन चालक गांव कठर्रा निवासी भर्द्धसेन (40) भी घायल हुआ है। घायल बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
हादसे की जानकारी मिलने पर डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुनील चंद्रभान व एसपी देहात मुकेश कुमार मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का हाल जाना और डाक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।