{"_id":"62813d21c3b1d1210b2dd711","slug":"man-dies-at-private-clinic-uproar-bareilly-news-bly4848993197","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्लीनिक पर व्यक्ति की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्लीनिक पर व्यक्ति की मौत, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के एक क्लीनिक पर व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक मामला गर्म रहा। बाद में परिवार वाले उसके शव को घर ले गए। उन्होंने कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव दुगरैया निवासी 40 वर्षीय बाबूराम को रविवार सुबह उनके परिवार वालों ने कोतवाली क्षेत्र के चूनामंडी स्थित एक निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया था। परिवार वालों के मुताबिक क्लीनिक के डॉक्टर ने जैसे ही मरीज को इंजेक्शन लगाया कि उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने उसका उपचार करने के लिए अच्छी रकम ली थी। उसकी हालत में सुधार न देखकर परिवार वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। वह बाबूराम को तुरंत वहां से जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिवार वालों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस पहुंचती उससे पहले संबंधित डॉक्टर अस्पताल पहुंच गया। उसने परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत किया। फिर दोनों पक्षों में फैसला हो गया। परिवार वाले बाबूराम का शव अपने घर ले गए हैं। अब उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया है।