{"_id":"6440eae39ae36b96d90de503","slug":"man-dies-after-truck-hits-the-bike-in-bareilly-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे का इंटरव्यू दिलाने आ रहे बाइक सवार पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बेटे का इंटरव्यू दिलाने आ रहे बाइक सवार पिता की मौत
Thu, 20 Apr 2023 01:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:04 PM IST
सार
रामपुर निवासी व्यक्ति अपने बेटे का इंटरव्यू दिलाने बरेली आ रहा था। सिरौली में उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सिरौली क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में उसका बेटा बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि मृतक व्यक्ति रामपुर जिले का रहने वाला था। अपने बेटे का इंटरव्यू दिलाने बरेली आ रहा था।
विज्ञापन
रामपुर के थाना शाहबाद के गांव धुंधरी निवासी कमलेश और उनका बेटा सोमवीर बाइक से बरेली आ रहे थे। सिरौली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवीर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवीर ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। सोमवीर पिता कमलेश को लेकर आईटीबीपी में सफाई कर्मचारी का इंटरव्यू देने आ रहा था, लेकिन हादसे में पिता की मौत ने उसे झकझोर कर रख दिया।
विज्ञापन