फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man died in monkey attack

बंदर के हमले में युवक की छत से गिरकर मौत

Fri, 04 Nov 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
man died in monkey attack
दुनका। बंदर के हमले में छत्र से गिरकर दुनका के हरिचरन लाल के 40 वर्षीय बेटे मुकेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, इससे पहले इसी गांव के एक मासूम को पिता की गोद से छीनकर बंदर ने दो मंजिला मकान की छत से फेंक दिया था, जिससे मासूम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मृतक मुकेश बुधवार शाम छत पर टहलने गए थे। वह छत पर पहुंचे तो वहां बैठा बंदरों को झुंड उन पर हमलावर हो गया। वह बचकर भागे तो असंतुलित होकर छत से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें मीरगंज हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले छत पर टहलते समय निर्देश शर्मा की गोद से बंदर उनके डेढ़ महीने के मासूम बेटे को छीन ले गया था। फिर उसे दो मंजिला मकान की छत से फेंक दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 बंदर पकड़ने के बाद बंद हुआ अभियान
निर्देश शर्मा के बेटे को छत से फेंककर मारना का मुद्दा जब जिला स्तर पर गूंजा तो बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन 50 बंदर पकड़ने के बाद ही अभियान बंद कर दिया गया। चूंकि बंदरों को पकड़ने के लिए आई टीम का सारा खर्चा ग्रामीणों पर ही डाल दिया गया। प्रधान ने अपने पास से कुछ ग्रामीणों से चंदा करके टीम का खर्चा उठाया मगर प्रशासन की ओर से कोई मदद न मिलने पर 50 बंदर पकड़ने के बाद धन के अभाव में अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed