{"_id":"5d120d3f8ebc3e12e60b9c99","slug":"man-died-in-burning-house-at-lakhimpur-kheri-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: घर में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: घर में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
Tue, 25 Jun 2019 05:38 PM IST
राजेश सैनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 25 Jun 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के थाना मितौली के सरेली गांव के एक मकान में सोमवार रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। सुबह आग शांत होने पर पूरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जिसकी पहचान सरेली गांव के निवासी गुरुदयाल (50) के रूप में की गई है। वह मुरादाबाद में मजदूरी करता था। अभी 17 जून को ही वह घर आया था। पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक की पत्नी बाटो देवी ने बताया है कि सोमवार रात सभी खाना खाकर सो गए।
विज्ञापन
वह बच्चों के साथ कमरे से कुछ दूरी पर लेट गई, जबकि गुरुदयाल कमरें में लेट गया। गुरु के घर में मात्र एक कमरा है। उसी के आगे टीन पड़ी है। बाटो ने बताया कि रात में करीब तीन बजे उसकी अचानक आंख खुल गई। जब कमरे के पास देखा तो वह धू-धू कर जल रहा था। शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए, लेकिन इतनी भीषण आग थी कि कोई आगे बढ़ने की हिम्मत तक न जुटा सका।
विज्ञापन
कमरे में ही गैस सिलेंडर रखा होने की जानकारी होने पर लोग पास जाने से कतराने लगे। सिलेंडर फटने की आशंका से पास-पड़ोस के लोग अपना-अपना घर खाली करने में जुट गए। कमरे में प्लास्टर न होने की वजह से दराजों से लपटें बाहर निकल रहीं थी।
काफी देर बाद जब आग शांत हुई तब जाकर लोग मौके के करीब तक जाने की हिम्मत जुटा पाए, लेकिन तब तक गुरुदयाल पूरी तरह जल चुका था। कमरे में रखा सारा सामान राख के ढेर में बदल गया। सूचना पर एसडीएम, सीओ, एसओ सहित पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।