फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dead body hanging from tree in bareilly

Bareilly: रात पांच मिनट में लौटने की कहकर निकला था युवक, सुबह पेड़ पर लटकी मिला लाश

Tue, 04 Apr 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 02:49 PM IST
सार

गांव इटौआ निवासी युवक क्लीनिक चलाता था। सोमवार रात पांच मिनट में लौटने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। 

विज्ञापन
man dead body hanging from tree in bareilly
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी, मृतक के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में शेरगढ़ मार्ग स्थित गांव इटौआ निवासी युवक का शव मंगलवार की सुबह पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


गांव इटौआ धुरा निवासी मिराज का शव मंगलवार की सुबह गांव के नजदीक आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ और कोतवाल भी पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन

रात साढ़े नौ बजे घर से गया था मिराज 

मिराज झोलाछाप था। बंजरिया गांव में क्लीनिक चलाता था। पांच दिनों के बाद सोमवार को वह घर आया था। रात करीब साढ़े नौ बजे वह पांच मिनट में लौटने की बात कहकर घर से बाहर चला गया। इसके बाद वापस नहीं आया। रात भर परिजन चिंता में रहे। 

सुबह होते ही अनहोनी की खबर मिली तो परिवार में चीत्कार मच गई। मृतक की पत्नी जैबुन्निशा और तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। मिराज की मौत के बाद पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed