फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   man dead body found hanging from tree who took away the Muslim girl in Bareilly

Bareilly News: फंदे से लटका मिला किशोरी को ले जाने के आरोपी का शव, 20 लोगों पर हत्या का मुकदमा

Sat, 17 Aug 2024 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 10:35 AM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ कस्बा निवासी युवक का दूसरे समुदाय की किशारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 10 अगस्त को वह उसे अपने साथ ले गया। इसके बाद नहीं लौटा। शनिवार को उसका शव फतेहगंज पश्चिमी इलाके में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 

विज्ञापन
man dead body found hanging from tree who took away the Muslim girl in Bareilly
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में दूसरे समुदाय की किशोरी को ले जाने के आरोपी का शव शनिवार को फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव भटौली नगला में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिवार वालों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शीशगढ़ के मोहल्ला गढ़ी निवासी सूरज कुमार (25) का कस्बे की ही दूसरे समुदाय की किशोरी से प्रेम-प्रसंग था। सूरज रुद्रपुर में रहकर नौकरी करता था। 10 अगस्त को किशोरी सूरज के साथ चली गई।
विज्ञापन

 
किशोरी के पिता ने 14 अगस्त को शीशगढ़ थाने में सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सूरज के पिता पप्पू को थाने में बैठा लिया। इसके बाद 15 अगस्त को किशोरी को बरामद कर लिया। सूरज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने की शव की पहचान 
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने भिटौली नगला गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूरज के भाई अनमोल ने शव की पहचान की। पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। सूरज के पिता पप्पू की तहरीर पर पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पीड़िता नाबालिग होने के कारण कार्रवाई के डर से युवक ने आत्महत्या की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूरज का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा में किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed