Bareilly News: आंवला में फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली में घर से दवाई लेने निकले युवक का शव शुक्रवार को आंवला क्षेत्र में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बृहस्पतिवार को घर से शहर आए गांव मीरापुर निवासी अखिलेश पाल (19) का शव आंवला में शुक्रवार को पेड़ पर लटका मिला। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मौत की सही स्थिति का पता लगेगा।
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी 19 वर्षीय अखिलेश पाल बृहस्पतिवार सुबह बरेली दवा लेने गए थे। शाम तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। भाई सुमित पाल ने थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई।
परिजनों के मुताबिक रात करीब 11 बजे 10 सेकेंड की ऑडियो क्लिप अखिलेश के नंबर से आई थी। उसमें वह आंवला होने की बात कह रहा था, लेकिन काफी प्रयास करने के बावजूद उसका फोन रिसीव नहीं हुआ।
भाई ने जताई हत्या की आशंका
शुक्रवार शाम जैसे ही परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे आंवला के लिए रवाना हो गए। मौके पर जुटे लोग आत्महत्या की संभावना जता रहे हैं। वहीं मृतक के भाई सुमित इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।
उनका कहना है कि आंवला में उनकी कोई रिश्तेदारी नहीं है। वह वहां कैसे पहुंच गया, इसकी जांच होनी चाहिए। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक आंवला कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।