{"_id":"675006e360994d08c8047daf","slug":"man-committed-suicide-due-to-depression-after-his-wife-death-in-bareilly-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी की मौत के बाद अवसाद में पति ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी की मौत के बाद अवसाद में पति ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
Wed, 04 Dec 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:08 PM IST
सार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में बहगुल नदी किनारे ग्रामीण का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके परिजनों के मुताबिक ग्रामीण अपनी पत्नी की मौत के बाद से अवसाद में था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव महेशपुर साहिबउद्दीन निवासी 45 वर्षीय सत्यपाल का शव बहगुल नदी किनारे खेत में शीशम के पेड़ से लटका मिला। उनके भाई भगवानदास ने बताया कि मंगलवार रात सत्यपाल घर से निकल गए थे। परिवार के लोगों ने आसपास खोजबीन की पर वह नहीं मिल सके।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गांव के समीप बहगुल नदी किनारे से जा रहे दूधिया ने सत्यपाल का शव पेड़ पर लटका देखा। दूधिया की सूचना पर गांव के कई लोग मौके पर शव देखने पहुंचे। थोड़ी देर में परिजनों ने आकर सत्यपाल के शव की पहचान की।
विज्ञापन
बरेली में युवती की हत्या: कंबल में लिपटा मिला था अर्धनग्न शव, पास रखे थे कपड़े; अब तक नहीं हुई पहचान
विज्ञापन
परिजनों ने इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि सत्यपाल की पत्नी की मौत एक साल पहले हो गई थी, तभी से वह अवसाद में थे। उनकी एक बेटी है, वह मजदूरी कर उसे पाल रहे थे। सत्यपाल की मौत से बच्ची अनाथ हो गई।